आवारा कुत्तों के बीच मिला नवजात शिशु:बांका के विजयनगर मोहल्ले में लोगों ने देखा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

आवारा कुत्तों के बीच मिला नवजात शिशु:बांका के विजयनगर मोहल्ले में लोगों ने देखा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

बांका टाउन थाना क्षेत्र के नयाटोला, विजयनगर मोहल्ला में रविवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने विजयनगर मोहल्ले के बीच नवजात को देखा, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर नवजात को सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आवारा कुत्तों के बीच देखा गया नवजात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात शिशु को विजयनगर मोहल्ले के पास आवारा कुत्तों के बीच देखा गया था। हालांकि, जब तक लोगों ने हस्तक्षेप किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों से नवजात की पहचान को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आगे आकर सहयोग करें। बांका टाउन थाना क्षेत्र के नयाटोला, विजयनगर मोहल्ला में रविवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने विजयनगर मोहल्ले के बीच नवजात को देखा, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर नवजात को सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आवारा कुत्तों के बीच देखा गया नवजात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात शिशु को विजयनगर मोहल्ले के पास आवारा कुत्तों के बीच देखा गया था। हालांकि, जब तक लोगों ने हस्तक्षेप किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों से नवजात की पहचान को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो आगे आकर सहयोग करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *