चेन्नई में News Zealand ने UAE को 10 विकेट से शिकस्त दी। यह T20 World Cup के इतिहास में सांतवी बार है जब किसी टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है। भारत को दो बार इस तरह की हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन भारतीय टीम अब तक यह कारनामा करने में नाकाम रही है।
मंगलवार को चेन्नई में टी-20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2026) के मुकाबले (uae vs new zealand) में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से पटखनी दी। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 173 रन का लक्ष्य दिया, जिसे सफल पीछा कीवियों ने बिना कोई विकेट खोए 15.2 ओवर में कर लिया। जानिए टी-20 विश्व कप के इतिहास में इससे पहले कितनी बार एक टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है और इस लिहाज से कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड।
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, 2007
2007 के पहले सीजन में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा कंगारुओंं ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 10.2 ओवर में कर लिया था। यह विश्व कप में 10 विकेट से पहली और सबसे तेज जीत थी।
साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2012
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के 93 रन के लक्ष्य का सफल पीछा 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए किया।
पाकिस्तान बनाम भारत, 2021
दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। बाबर आजम (68*) और मोहम्मद रिजवान (79*) ने 151 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल किया। यह विश्व कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ पहली जीत थी।
ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी, 2021
ओमान पापुआ न्यू गिनी को हराकर 10 विकेट से जीतने वाली पहली एसोसिएट टीम बनी। जतिंदर सिंह (73*) और आकिब इलियास (50*) ने 129 रन का लक्ष्य 13.4 ओवर में चेज कर लिया था।
इंग्लैंड बनाम भारत, 2022
एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया। एलेक्स हेल्स (86*) और जोस बटलर (80*) ने 168 रन के लक्ष्य का पीछा 16 ओवर में पूरा कर लिया था। यह विश्व कप नॉकआउट में पहली 10 विकेट से जीत थी।
इंग्लैंड बनाम यूएसए, 2024
बारबाडोस में इंग्लैंड ने यूएसए को 10 विकेट से हराया था। यूएसए के 115 रन के स्कोर का सफल पीछा इंग्लैंड ने केवल 9.4 ओवर में कर लिया था। यह इंग्लैंड की दूसरी 10 विकेट की जीत थी।
भारत अब तक नहीं कर पाया यह कारनामा
भारत की सबसे बड़ी जीतें भारत ने टी-20 विश्व कप में कभी 10 विकेट से जीत दर्ज नहीं की है। विकेट के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत 8 विकेट से रही है। 2024 में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था।
Sports – Patrika | CMS


