समस्तीपुर में कोहरे से नए साल का आगाज:50 मीटर रही विजिबिलिटी, 5.8° सेल्सियस पहुंचा; 4 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

समस्तीपुर में कोहरे से नए साल का आगाज:50 मीटर रही विजिबिलिटी, 5.8° सेल्सियस पहुंचा; 4 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

समस्तीपुर में नए साल का आगाज कोहरे से हुआ। गुरुवार को विजिबिलिटी 50 मीटर की रही। वहीं, न्यूनतम तापमान पहली बार लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी तक सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। इस दौरान 5 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। समस्तीपुर में ठंड और कोहरे की 3 तस्वीरें देखिए कोहरे की वजह से सतर्कता बरतते दिखे राहगीर कोहरे की वजह से राहगीर सुबह सतर्कता बरतते दिखे। गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही और कई लोग अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते दिखे। वैशाली 5 घंटा तो स्वतंत्रता सेनानी 7 घंटा लेट कुहासे के कारण ट्रेनों की स्पीड पर भी ब्रेक लगी हुई है। 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 5 घंटा 17 मिनट लेट से चल रही है, जबकि 15232 गोंदिया एक्सप्रेस 1.18 मिनट लेट है। 15566 डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट जबकि 14604 अमृतसर सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट लेट है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6 घंटा 45 मिनट, 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटा 10 मिनट, 14650 सरयू जमुना एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट लेट से चल रही है। 13020 बाघ एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है। रेलवे की मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कुहासा के कारण ट्रेनें लेट से चल रही है। सुरक्षित परिचालन के कारण ट्रेनों की स्पीड घटा दी जाती है। समस्तीपुर में नए साल का आगाज कोहरे से हुआ। गुरुवार को विजिबिलिटी 50 मीटर की रही। वहीं, न्यूनतम तापमान पहली बार लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी तक सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। इस दौरान 5 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। समस्तीपुर में ठंड और कोहरे की 3 तस्वीरें देखिए कोहरे की वजह से सतर्कता बरतते दिखे राहगीर कोहरे की वजह से राहगीर सुबह सतर्कता बरतते दिखे। गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही और कई लोग अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते दिखे। वैशाली 5 घंटा तो स्वतंत्रता सेनानी 7 घंटा लेट कुहासे के कारण ट्रेनों की स्पीड पर भी ब्रेक लगी हुई है। 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 5 घंटा 17 मिनट लेट से चल रही है, जबकि 15232 गोंदिया एक्सप्रेस 1.18 मिनट लेट है। 15566 डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट जबकि 14604 अमृतसर सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट लेट है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6 घंटा 45 मिनट, 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटा 10 मिनट, 14650 सरयू जमुना एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट लेट से चल रही है। 13020 बाघ एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है। रेलवे की मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कुहासा के कारण ट्रेनें लेट से चल रही है। सुरक्षित परिचालन के कारण ट्रेनों की स्पीड घटा दी जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *