मुक्तापुर मोईन पर मनेगा नए साल का जश्न:56 एकड़ में फैला है क्षेत्र, पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित

समस्तीपुर शहर से महज 3 किलोमीटर समस्तीपुर-दरभंगा पर किनारे स्थित मुक्तापुर मोईन पर इस बार नए साल का जश्न मनेगा। इस स्थल पर समस्तीपुर शहर के साथ ही कल्याणपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग यहां पर जुड़ते हैं। अब यह स्थल इसलिए भी खास हो गया है कि राज्य सरकार इस मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। पिछले वर्ष जब प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस स्थल को देखने के लिए पहुंचे थे तो यहां की सुंदरता को देखकर वह काफी प्रभावित हुए थे। युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया था। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम हालांकि शुरू हो चुका है, लेकिन कार्य पूरा होने में अभी काफी विलंब लगेगा अभी कार्य कि महज शुरुआत भर हुई है। मोईन के चारों ओर हो चुका है वॉक पथ का निर्माण इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में मोईन के चारों ओर वॉक पथ निर्माण को लेकर मिट्टीकरण का कार्य किया गया है। अभी वॉक पथ पिकनिक स्पॉट के रूप में काम कर सकेगा। दूसरी और इस स्थल पर पहुंचने के लिए आवागमन की भी पर्याप्त सुविधा है। रोजगार के अवसर होंगे विकसित इसके बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) और स्थानीय प्रशासन इस पर काम कर रहे हैं और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी हुई है। एक नजर में योजना ईको-फ्रेंडली विकास इसे ‘मिथिला हाट’ से भी बेहतर और इको-पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें चारों ओर पौधे लगाए जाएंगे और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। नौका विहार की होगी सुविधा यहां नौका विहार के साथ ही बच्चों के लिए पार्क, फ़ूड कोर्ट और मॉर्निंग वॉक के लिए पथ बनाया जा रहा है। मोईन 48 से 64 एकड़ में फैला हुआ है और इसे विकसित करने के लिए कार्य शुरू किया जा चुका है। समस्तीपुर शहर से महज 3 किलोमीटर समस्तीपुर-दरभंगा पर किनारे स्थित मुक्तापुर मोईन पर इस बार नए साल का जश्न मनेगा। इस स्थल पर समस्तीपुर शहर के साथ ही कल्याणपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग यहां पर जुड़ते हैं। अब यह स्थल इसलिए भी खास हो गया है कि राज्य सरकार इस मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। पिछले वर्ष जब प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस स्थल को देखने के लिए पहुंचे थे तो यहां की सुंदरता को देखकर वह काफी प्रभावित हुए थे। युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया था। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम हालांकि शुरू हो चुका है, लेकिन कार्य पूरा होने में अभी काफी विलंब लगेगा अभी कार्य कि महज शुरुआत भर हुई है। मोईन के चारों ओर हो चुका है वॉक पथ का निर्माण इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में मोईन के चारों ओर वॉक पथ निर्माण को लेकर मिट्टीकरण का कार्य किया गया है। अभी वॉक पथ पिकनिक स्पॉट के रूप में काम कर सकेगा। दूसरी और इस स्थल पर पहुंचने के लिए आवागमन की भी पर्याप्त सुविधा है। रोजगार के अवसर होंगे विकसित इसके बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) और स्थानीय प्रशासन इस पर काम कर रहे हैं और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी हुई है। एक नजर में योजना ईको-फ्रेंडली विकास इसे ‘मिथिला हाट’ से भी बेहतर और इको-पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें चारों ओर पौधे लगाए जाएंगे और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। नौका विहार की होगी सुविधा यहां नौका विहार के साथ ही बच्चों के लिए पार्क, फ़ूड कोर्ट और मॉर्निंग वॉक के लिए पथ बनाया जा रहा है। मोईन 48 से 64 एकड़ में फैला हुआ है और इसे विकसित करने के लिए कार्य शुरू किया जा चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *