एक्टिवा सवार बदमाशों की नई वीडियो आई सामने:हलका सेंट्रल में लोगों को लूट रहे,10 मिनट में दो जगह स्नेचिंग, जनता में सहम

एक्टिवा सवार बदमाशों की नई वीडियो आई सामने:हलका सेंट्रल में लोगों को लूट रहे,10 मिनट में दो जगह स्नेचिंग, जनता में सहम

पंजाब के लुधियाना में हलका सेंट्रल में पिछले 1 सप्ताह से एक्टिवा सवार तीन बदमाशों खूब आतंक मचाया हुआ है। ये बदमाश लगातार सुबह के समय राहगीरों को अपना शिकार बना रहे है। जनता में सहम है। सुबह सैर करने जा रहे, मंदिर, गुरुद्वारा साहिब में मात्था टेंकने वाले लोगों को ये लुटेरें घेर रहे है। 5 फरवरी को सुबह दो जगहों पर एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने 10 मिनट में लूट की। दोनों जगह की सीसीटीवी सामने आई है। 10 मिनट में की लुटेरों ने दो वारदातें बदमाशों ने पहली वारदात प्राचीन संगला शिवाला मंदिर नजदीक सुबह 5.34 पर की। यहां एक बुजुर्ग को रोक कर इन लुटेरों ने हथियारों के बल पर नकदी छीनी। फिर इन्हीं तीनों बदमाशों ने हलका सेंट्रल के ही एक मोहल्ले में सुबह 5.44 पर एक अन्य एक्टिवा सवार को घेर लिया। उसकी पहली एक्टिवा रोकी फिर हथियार दिखाया। जैसे ही व्यक्ति ने बदमाशों का विरोध किया तो उस पर लुटेरों ने वार भी किया। उसे धारदार हथियार दिखाकर लूट लिया गया। 4 थानों की पुलिस के लिए लुटेरे बने सिर दर्द ये बदमाश ने 4 थानों की पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए है। लोगों के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर 4, थाना दरेसी, थाना बस्ती जोधेवाल और थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाकों में ये बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे है। कुछ एक थाने की पुलिस इन लुटेरों को दबोचने का प्रयास तो जरूर कर रही है और रात के समय भी ट्रेप लगा रही है लेकिन कुछ थानों के अधिकारी अभी भी कुंभकर्णी नींद में सोए है। इन बदमाशों को दबोचने के लिए अब स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हुई है लेकिन अभी बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हौजरी कारोबारी पर हमला, सिर पर मारी रॉड डर के कारण नाम न बताने की शर्त पर एक हौजरी कारोबारी ने बताया कि मंगलवार को सुंदर नगर पुली घाटी मोहल्ला के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसकी जेब में 10 हजार रुपए थे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर रॉड मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया और आरोपी नकदी निकालकर फरार हो गए। कारोबारी ने बताया कि दो दिन पहले गौशाला रोड पर एक हलवाई के वर्कर से भी इन्हीं बदमाशों ने स्नेचिंग की थी। वहीं घंटाघर के नीचे भटूरे-चने लगाने वाले व्यक्ति से भी लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने बनाई टीमें, जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज मिली है। इन बदमाशों के चेहरों को वेरिफाई किया जा रहा है। इनकी लोकेशन्स को लेकर पुलिस रेड भी कर रही है। जल्द इन्हें दबोच लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *