भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लगातार सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर यूपी, उत्तराखंड, हरियाण समेत कई राज्यों में दिखेगा। इसकी वजह से 13 से 17 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी से और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
यूपी में 11 जून को करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर भी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है।
उत्तराखंड का मौसम, जानें कब होगी बारिश
वहीं, उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।
मूसलधार बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 12 फरवरी से 18 फरवरी के बीच भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) की संभावना है। इस दौरान बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12-13 को जम्मू-कश्मीर और 16-17 फरवरी को लद्दाख में बारिश का पूर्वानुमान है।वहीं, 13 फरवरी को मेघालय और 14 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर में 12 से 15 फरवरी के बीच सुबह हल्के धुंध, हल्के बादल और दिन में सामान्य से थोड़ा ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।
मछुआरों को चेतावनी
भारत मौसम विभाग ने 12 से 17 फरवरी के बीच बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है।


