महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही सीआईडी (CID) की महाराष्ट्र यूनिट ने भी मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में डीजीसीए ने एक बड़ा फैसला लिया है।
चार विमानों की उड़ानों पर लगाई रोक
अजित पवार विमान हादसे की जांच में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर डीजीसीए ने मंगलवार को विमान की कंपनी वीएसआर वेंचर्स (VSR Ventures) के चार विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। बारामती में दुर्घटनाग्रस्त विमान इसी कंपनी का था। डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
सेफ्टी के 7 एसओपी
◉ एनएसओपी संचालक को वेबसाइट पर विमान की उम्र, मेंटेनेंस हिस्ट्री और पायलटों का अनुभव सार्वजनिक करना होगा।
◉ डीजीसीए सभी ऑपरेटरों की सेफ्टी रैंकिंग जारी करेगा।
◉ कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर की रैंडम जांच।
◉ सुरक्षा में चूक होने पर पायलट के अलावा कंपनी के शीर्ष अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।
◉ ड्यूटी समय सीमा का उल्लंघन करने वाले पायलटों का लाइसेंस 5 साल के लिए निलंबित हो सकता है।
◉ पुराने और मालिकाना हक बदलने वालों विमानों की निगरानी बढ़ाना।
◉ संचालकों को रियल टाइम मौसम की जानकारी देने वाला सिस्टम लगाना होगा।


