मथुरा में व्यापार मंडल की नई टीम घोषित:चौधरी सोनवीर सिंह अध्यक्ष बने, व्यापारी एकजुटता पर जोर

मथुरा में व्यापार मंडल की नई टीम घोषित:चौधरी सोनवीर सिंह अध्यक्ष बने, व्यापारी एकजुटता पर जोर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मथुरा जिले में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में चौधरी सोनवीर सिंह को मथुरा का नया जिला अध्यक्ष और अंशुल अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप दाल वालों को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मथुरा महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश का सबसे पुराना और प्रमुख व्यापारी संगठन है, जो पिछले 63 वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नई टीम को आशीर्वाद दिया और संगठन को व्यापारी हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी सोनवीर सिंह उर्फ गुलवीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मथुरा जिले के सभी व्यापारियों को एकजुट करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दस वर्षों में संगठन ने महानगर के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अब नए दायित्व के साथ पूरे जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान जिला और महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से आगामी तीन माह में सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत लगभग दस हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी नेता भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *