श्योपुर के सोईंकलां में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित:लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुरानी प्रतिमा तोड़ने वालों को पकड़ने की मांग

श्योपुर के सोईंकलां में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित:लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुरानी प्रतिमा तोड़ने वालों को पकड़ने की मांग

श्योपुर जिले की सोईंकलां ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को श्योपुर से आए गांधीवादियों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास स्थित पंचायती पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। बीती 27 दिसंबर की रात कुछ शरारती तत्वों ने पार्क में लगी गांधीजी की पुरानी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। इस घटना के एक महीने बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है, जिसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए सरपंच हरिसिंह रावत ने पंचायत की ओर से यहां तुरंत नई प्रतिमा लगवाने का फैसला किया। गांधीजी के विचारों पर दिया जोर प्रतिमा स्थापना के बाद आयोजित कार्यक्रम में गांधीवादी जयसिंह जादौन और कैलाश पाराशर ने कहा कि महात्मा गांधी एक अमर विचारधारा हैं, जिसे कोई खत्म नहीं कर सकता। वक्ताओं ने सभी से सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के रास्ते पर चलने की अपील की। दोषियों पर कार्रवाई की मांग कार्यक्रम में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़ने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सभी ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। साथ ही, गांव में भाईचारा बनाए रखने और बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *