दरभंगा-समस्तीपुर को जोड़ेगी नई सड़क:225 करोड़ की लागत से बनेगी तारालाही-वासुदेवपुर टू-लेन, NH-105 पर फोरलेन को भी हरी झंडी

दरभंगा-समस्तीपुर को जोड़ेगी नई सड़क:225 करोड़ की लागत से बनेगी तारालाही-वासुदेवपुर टू-लेन, NH-105 पर फोरलेन को भी हरी झंडी

दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली एक अहम सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि दरभंगा के तारालाही से समस्तीपुर के वासुदेवपुर तक 24 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क बनाई जाएगी, जिस पर करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी उन्होंने पटना स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद दी। NH-105 पर फोरलेन का काम भी जल्द बैठक में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मोड़ से जयनगर तक NH-105 के 15 किलोमीटर हिस्से में 285 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य वन विभाग से एनओसी मिलते ही शुरू होगा। सांसद ने कहा कि, ‘दरभंगा मिथिला का केंद्र होने के साथ अब बिहार की दूसरी आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है, इसलिए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है।’ ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड रोड पर भी जोर उन्होंने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत मुजफ्फरपुर से कोशी महासेतु होते हुए पूर्णिया तक सड़क नवीनीकरण कार्य को मानसून से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही रामनगर आईटीआई से आमस-दरभंगा होते हुए सहरसा तक नए ग्रीनफील्ड रोड के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। KSDs उप डाकघर बना ‘एन जेन’ मॉडल, युवाओं को मिलेगा लाभ दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के उप डाकघर को आधुनिक बनाकर ‘एन जेन’ डाकघर में विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने किया। इस मौके पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों के खाते खोले गए और पासबुक वितरित किए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 2026 के बजट में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि देश में 1.64 लाख डाकघर हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें से 1.55 लाख ग्रामीण डाकघरों को लॉजिस्टिक और फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. रामनिवास पांडेय समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अनुभव से केंद्र को मिलेगा लाभ: सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने पर सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव केंद्र की राजनीति में एनडीए के लिए उपयोगी साबित होगा। सांसद ने उनके कार्यकाल को बिहार के विकास का अहम दौर बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। साथ ही राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाने पर बधाई दी। दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली एक अहम सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि दरभंगा के तारालाही से समस्तीपुर के वासुदेवपुर तक 24 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क बनाई जाएगी, जिस पर करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी उन्होंने पटना स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद दी। NH-105 पर फोरलेन का काम भी जल्द बैठक में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मोड़ से जयनगर तक NH-105 के 15 किलोमीटर हिस्से में 285 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य वन विभाग से एनओसी मिलते ही शुरू होगा। सांसद ने कहा कि, ‘दरभंगा मिथिला का केंद्र होने के साथ अब बिहार की दूसरी आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है, इसलिए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है।’ ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड रोड पर भी जोर उन्होंने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत मुजफ्फरपुर से कोशी महासेतु होते हुए पूर्णिया तक सड़क नवीनीकरण कार्य को मानसून से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही रामनगर आईटीआई से आमस-दरभंगा होते हुए सहरसा तक नए ग्रीनफील्ड रोड के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। KSDs उप डाकघर बना ‘एन जेन’ मॉडल, युवाओं को मिलेगा लाभ दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के उप डाकघर को आधुनिक बनाकर ‘एन जेन’ डाकघर में विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने किया। इस मौके पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों के खाते खोले गए और पासबुक वितरित किए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 2026 के बजट में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि देश में 1.64 लाख डाकघर हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें से 1.55 लाख ग्रामीण डाकघरों को लॉजिस्टिक और फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. रामनिवास पांडेय समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अनुभव से केंद्र को मिलेगा लाभ: सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने पर सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव केंद्र की राजनीति में एनडीए के लिए उपयोगी साबित होगा। सांसद ने उनके कार्यकाल को बिहार के विकास का अहम दौर बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। साथ ही राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाने पर बधाई दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *