सहरसा सदर अस्पताल में नया पुलिस पिकेट शुरू:मरीजों-डॉक्टरों को 24 घंटे सुरक्षा, पटेल मैदान और एयरपोर्ट क्षेत्र पर भी रहेगी नजर

सहरसा सदर अस्पताल में नया पुलिस पिकेट शुरू:मरीजों-डॉक्टरों को 24 घंटे सुरक्षा, पटेल मैदान और एयरपोर्ट क्षेत्र पर भी रहेगी नजर

सहरसा के सदर अस्पताल परिसर में नया पुलिस पिकेट शुरू किया गया है। कोसी प्रमंडल के डीआईजी कुमार आशीष ने शनिवार शाम फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे, सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद और उपाधीक्षक एस.एस. मेहता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह कदम अस्पताल की संवेदनशीलता और यहां रोजाना आने वाली भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। इस पिकेट से मरीजों, उनके परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। अस्पताल में होने वाले विवादों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और हंगामे जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह पुलिस पिकेट सिर्फ सदर अस्पताल परिसर तक सीमित नहीं रहेगा। यह नगर निगम सहरसा के वार्ड संख्या-11 और 13, पटेल मैदान, हवाई अड्डा क्षेत्र, संजय गांधी पार्क और आयुक्त, पुलिस तथा न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसरों के आसपास भी निगरानी रखेगा। इससे पूरे इलाके में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। थानाध्यक्ष के नियंत्रण में होगा संचालित यह नया पिकेट सदर थानाध्यक्ष के नियंत्रण में संचालित होगा। यहां नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और जवान 24 घंटे शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस की निरंतर उपस्थिति से चोरी, वाहन चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। महिलाओं से संबंधित संवेदनशील मामलों में भी तत्काल हस्तक्षेप किया जाएगा। नए पिकेट थाना अध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई है यह पुलिस पिकेट अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगा और पहले से तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों को भी सहयोग देगा। इस पहल से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस तथा आम जनता के बीच विश्वास और सुदृढ़ होगा। यह ‘सुरक्षा, सेवा और समर्पण’ के सिद्धांत पर आधारित है। सहरसा के सदर अस्पताल परिसर में नया पुलिस पिकेट शुरू किया गया है। कोसी प्रमंडल के डीआईजी कुमार आशीष ने शनिवार शाम फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे, सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद और उपाधीक्षक एस.एस. मेहता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह कदम अस्पताल की संवेदनशीलता और यहां रोजाना आने वाली भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। इस पिकेट से मरीजों, उनके परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। अस्पताल में होने वाले विवादों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और हंगामे जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह पुलिस पिकेट सिर्फ सदर अस्पताल परिसर तक सीमित नहीं रहेगा। यह नगर निगम सहरसा के वार्ड संख्या-11 और 13, पटेल मैदान, हवाई अड्डा क्षेत्र, संजय गांधी पार्क और आयुक्त, पुलिस तथा न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसरों के आसपास भी निगरानी रखेगा। इससे पूरे इलाके में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। थानाध्यक्ष के नियंत्रण में होगा संचालित यह नया पिकेट सदर थानाध्यक्ष के नियंत्रण में संचालित होगा। यहां नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और जवान 24 घंटे शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस की निरंतर उपस्थिति से चोरी, वाहन चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। महिलाओं से संबंधित संवेदनशील मामलों में भी तत्काल हस्तक्षेप किया जाएगा। नए पिकेट थाना अध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई है यह पुलिस पिकेट अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगा और पहले से तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों को भी सहयोग देगा। इस पहल से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस तथा आम जनता के बीच विश्वास और सुदृढ़ होगा। यह ‘सुरक्षा, सेवा और समर्पण’ के सिद्धांत पर आधारित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *