New Flight: बस्तर को रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद नई फ्लाइट की सौगात! 28 मार्च से होगी शुरू

New Flight: बस्तर को रायपुर–जगदलपुर–हैदराबाद नई फ्लाइट की सौगात! 28 मार्च से होगी शुरू

CG New Flight: बस्तर क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर समर सीजन शेड्यूल में रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद रूट पर अपनी उड़ान सेवा फिर से शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी और इसकी शुरुआत 28 मार्च से होने की संभावना है। इससे बस्तर के लोगों को राजधानी रायपुर और हैदराबाद की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और चिकित्सा जैसी सुविधाओं में आसानी होगी।

यह सेवा उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित होगी, जिसका उद्देश्य दुर्गम और कम विकसित क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाना है। बस्तर जैसे आदिवासी बहुल इलाके में यह फ्लाइट स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है।

CG New Flight: सब्सिडी नहीं मिलने के चलते इसे कर दिया गया था बंद

एलायंस एयर की यह फ्लाइट पहले भी इस रूट पर सफलतापूर्वक चल रही थी, लेकिन अगस्त 2024 में इसे अचानक बंद कर दिया गया था। मुख्य कारण उड़ान स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी समझौते की अवधि समाप्त होना था। इसके अलावा कम यात्री संख्या (लो ऑक्यूपेंसी) और परिचालन लागत अधिक होने के चलते कंपनी ने सेवा स्थगित करने का फैसला लिया।

उस समय कई यात्रियों ने इस फैसले पर निराशा जताई थी, क्योंकि बस्तर से रायपुर और हैदराबाद की कनेक्टिविटी सीमित हो गई थी। इंडिगो जैसी अन्य कंपनियों ने भी इसी रूट पर कम यात्रियों का हवाला देकर सेवा बंद की थी। हालांकि, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की मांग को देखते हुए अब एलायंस एयर की वापसी से लोगों में उत्साह है।

हफ्ते में तीन दिन मिलेगी सुविधा

‘छ्व’ को मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट का संभावित शेड्यूल हफ्ते में तीन दिन (संभवत: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार या इसी तरह) होगा, जो समर सीजन (मार्च से अक्टूबर) के दौरान प्रभावी रहेगा। सटीक टाइङ्क्षमग और बुङ्क्षकग की जानकारी जल्द ही एलायंस एयर की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं इसकी बुङ्क्षकग मार्च महीने से ही शुरू हो पाएगी। वहीं इसका औपचारिक ऐलान मार्च महीने में ही होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *