पटना में 11 जगह लगेंगे नए फायर हाइड्रेंट:आग लगी तो तुरंत होगा राहत कार्य, 1.23 करोड़ होंगे खर्च; आपदा विभाग ने राशि उपलब्ध कराई

पटना में 11 जगह लगेंगे नए फायर हाइड्रेंट:आग लगी तो तुरंत होगा राहत कार्य, 1.23 करोड़ होंगे खर्च; आपदा विभाग ने राशि उपलब्ध कराई

पटना में आग लगने पर जल्द स्थिति को नियंत्रण में लिया जाएगा। पटना नगर निगम क्षेत्र में 11 नए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इसमें करीब 1.23 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि उपलब्ध करा दी है। इसमें प्रति यूनिट 11 लाख 23 हजार 700 रुपए की लागत आएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चिह्नित स्थानों पर इसे इंस्टॉल किया जाएगा। हर स्थान पर 600 वर्ग फुट क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। फायर हाइड्रेंट लगने से अग्निशमन वाहनों को मौके पर ही पानी की सुविधा मिलेगी। इससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 19वीं साधारण बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। कंकड़बाग अंचल में छह जगह पर लगेंगे फायर हाइड्रेंट कंकड़बाग अंचल में छह जगह पर फायर हाइड्रेंट लगेंगे। वार्ड संख्या-29 अंतर्गत जक्कनपुर थाना रोड में आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी और चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। वहीं, वार्ड 34 में टेम्पो स्टैंड और पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित स्लम एरिया में एक-एक फायर हाइड्रेंट लगेगा। इसके साथ ही वार्ड-35 में कंकड़बाग स्थित विकलांग अस्पताल के पास स्लम एरिया में एक फायर हाइड्रेंट लगेगा। इसी तरह वार्ड-44 में मलाही पकड़ी चौक के पास पार्क के बगल में और वार्ड-46 में बहादुरपुर सेक्टर 7 में प्ले फील्ड के पास स्लम एरिया में एक-एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। बांकीपुर अंचल में 3 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट पटना नगर निगम के वार्ड 47 में सैदपुर हॉस्टल के सामने स्लम बस्ती में फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। वहीं, काजीपुर रोड नंबर-2 पर अवर सचिव के आवासीय परिसर के नजदीक और लोहानीपुर स्थित अंबेडकर कॉलोनी में पार्क के सामने एक-एक फायर हाइड्रेंट का अधिष्ठापन किया जाएगा। नूतन राजधानी अंचल में नेहरू नगर टैक्स भवन कार्यालय रोड स्थित नेहरू नगर के कोना पर स्लम बस्ती में एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। इसके साथ ही, अदालतगंज रोड स्थित सीपीआई क्वार्टर और नाला के कोने के पास खाली जगह पर एक-एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। पटना में आग लगने पर जल्द स्थिति को नियंत्रण में लिया जाएगा। पटना नगर निगम क्षेत्र में 11 नए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इसमें करीब 1.23 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि उपलब्ध करा दी है। इसमें प्रति यूनिट 11 लाख 23 हजार 700 रुपए की लागत आएगी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चिह्नित स्थानों पर इसे इंस्टॉल किया जाएगा। हर स्थान पर 600 वर्ग फुट क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। फायर हाइड्रेंट लगने से अग्निशमन वाहनों को मौके पर ही पानी की सुविधा मिलेगी। इससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 19वीं साधारण बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। कंकड़बाग अंचल में छह जगह पर लगेंगे फायर हाइड्रेंट कंकड़बाग अंचल में छह जगह पर फायर हाइड्रेंट लगेंगे। वार्ड संख्या-29 अंतर्गत जक्कनपुर थाना रोड में आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी और चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। वहीं, वार्ड 34 में टेम्पो स्टैंड और पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित स्लम एरिया में एक-एक फायर हाइड्रेंट लगेगा। इसके साथ ही वार्ड-35 में कंकड़बाग स्थित विकलांग अस्पताल के पास स्लम एरिया में एक फायर हाइड्रेंट लगेगा। इसी तरह वार्ड-44 में मलाही पकड़ी चौक के पास पार्क के बगल में और वार्ड-46 में बहादुरपुर सेक्टर 7 में प्ले फील्ड के पास स्लम एरिया में एक-एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। बांकीपुर अंचल में 3 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट पटना नगर निगम के वार्ड 47 में सैदपुर हॉस्टल के सामने स्लम बस्ती में फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। वहीं, काजीपुर रोड नंबर-2 पर अवर सचिव के आवासीय परिसर के नजदीक और लोहानीपुर स्थित अंबेडकर कॉलोनी में पार्क के सामने एक-एक फायर हाइड्रेंट का अधिष्ठापन किया जाएगा। नूतन राजधानी अंचल में नेहरू नगर टैक्स भवन कार्यालय रोड स्थित नेहरू नगर के कोना पर स्लम बस्ती में एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। इसके साथ ही, अदालतगंज रोड स्थित सीपीआई क्वार्टर और नाला के कोने के पास खाली जगह पर एक-एक फायर हाइड्रेंट लगाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *