आदिनाथ महिला मंडल के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन सपना को कमान

आदिनाथ महिला मंडल के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन सपना को कमान

आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ महिला मंडल की बैठक में त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में समाज की महिलाओं ने सर्वसम्मति से सपना सेठी को अध्यक्ष और मोनिका पहाड़िया को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव के तुरंत बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आगामी तीन वर्षों के विजन और कार्ययोजना को सदस्यों के सामने रखा। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया, जो समाज में महिलाओं की एकजुटता का एक बड़ा उदाहरण है। नवनिर्वाचित टीम ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कविता सेठी, सहसचिव नीरा छाबड़ा व पायल गोधा, कोषाध्यक्ष नैना सेठी तथा सहकोषाध्यक्ष मृदुला सेठी को चुना गया। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा व सचिव अजय बाकलीवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

आदिनाथ और महावीर जयंती पर होंगे विशेष आयोजन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सेठी ने मंडल के अगले तीन साल के रोडमैप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जयंती 12 मार्च को मंडल की ओर से धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर होने वाले विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी महिला मंडल की सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *