नालंदा जिले के 9 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज:इसी साल जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई; ग्रामीण इलाकों में छात्राओं को मिलेगी राहत

नालंदा जिले के 9 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज:इसी साल जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई; ग्रामीण इलाकों में छात्राओं को मिलेगी राहत

नालंदा जिले के स्टूडेट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, ‘सात निश्चय-3’ के तहत राज्य भर के उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जहां अभी तक उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं है। इस योजना के तहत 9 प्रखंडों का चयन किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इसी साल जुलाई महीने से इन नए कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर दी जाए। 9 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज उच्च शिक्षा से वंचित जिले के इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इनमें रहुई, नूरसराय, बिंद, नगरनौसा, कतरीसराय, थरथरी, करायपरसुराय, परवलपुर, सरमेरा शामिल है। ‘सात निश्चय-3’ के तहत उन्नत शिक्षा का संकल्प मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह पहल ‘सात निश्चय-3’ के चौथे निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ का हिस्सा है। वर्तमान में राज्य के 534 में से 213 प्रखंड ऐसे हैं जहां कोई अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। इन क्षेत्रों में कॉलेज खुलने से सबसे बड़ा लाभ छात्राओं को होगा, जिनका उच्च शिक्षा में ‘ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो’ कॉलेज दूर होने के कारण प्रभावित होता था। जिले में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति नए कॉलेजों के खुलने से नालंदा का शैक्षणिक ढांचा और मजबूत होगा। वर्तमान में जिले में उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे सरकारी कॉलेजों में नालंदा कॉलेज, नालंदा महिला कॉलेज, किसान कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, एसयू कॉलेज (हिलसा), राजगीर डिग्री कॉलेज, नव नालंदा महाविहार, अल्लामा इकबाल कॉलेज और सोगरा कॉलेज शामिल है। जबकि संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में केएसटी कॉलेज, आर लाल कॉलेज (अलीनगर), राम लखन सिंह यादव कॉलेज, सदानंद कॉलेज, पावापुरी वर्तमान महावीर कॉलेज, औंगारी धाम एलएसटी कॉलेज, चंडी एमएम कॉलेज, पैरु महतो सोमरी कॉलेज, इस्लामपुर स्नातक कॉलेज, आरपीएस कॉलेज (हरनौत), जीडीएम कॉलेज (हरनौत), नालंदा मगध महाविद्यालय और महाबोधि महाविद्यालय शामिल है। इन पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ अब 9 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का नेटवर्क नालंदा को शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा। नालंदा जिले के स्टूडेट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, ‘सात निश्चय-3’ के तहत राज्य भर के उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जहां अभी तक उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं है। इस योजना के तहत 9 प्रखंडों का चयन किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इसी साल जुलाई महीने से इन नए कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर दी जाए। 9 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज उच्च शिक्षा से वंचित जिले के इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इनमें रहुई, नूरसराय, बिंद, नगरनौसा, कतरीसराय, थरथरी, करायपरसुराय, परवलपुर, सरमेरा शामिल है। ‘सात निश्चय-3’ के तहत उन्नत शिक्षा का संकल्प मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह पहल ‘सात निश्चय-3’ के चौथे निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ का हिस्सा है। वर्तमान में राज्य के 534 में से 213 प्रखंड ऐसे हैं जहां कोई अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। इन क्षेत्रों में कॉलेज खुलने से सबसे बड़ा लाभ छात्राओं को होगा, जिनका उच्च शिक्षा में ‘ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो’ कॉलेज दूर होने के कारण प्रभावित होता था। जिले में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति नए कॉलेजों के खुलने से नालंदा का शैक्षणिक ढांचा और मजबूत होगा। वर्तमान में जिले में उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे सरकारी कॉलेजों में नालंदा कॉलेज, नालंदा महिला कॉलेज, किसान कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, एसयू कॉलेज (हिलसा), राजगीर डिग्री कॉलेज, नव नालंदा महाविहार, अल्लामा इकबाल कॉलेज और सोगरा कॉलेज शामिल है। जबकि संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में केएसटी कॉलेज, आर लाल कॉलेज (अलीनगर), राम लखन सिंह यादव कॉलेज, सदानंद कॉलेज, पावापुरी वर्तमान महावीर कॉलेज, औंगारी धाम एलएसटी कॉलेज, चंडी एमएम कॉलेज, पैरु महतो सोमरी कॉलेज, इस्लामपुर स्नातक कॉलेज, आरपीएस कॉलेज (हरनौत), जीडीएम कॉलेज (हरनौत), नालंदा मगध महाविद्यालय और महाबोधि महाविद्यालय शामिल है। इन पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ अब 9 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का नेटवर्क नालंदा को शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *