सहरसा में ‘फिजिक्स वाला’ का नया ब्रांच खुला:डायरेक्टर ने कहा- मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी अब स्थानीय स्तर पर होगी, छात्रों को मिलेगी राहत

सहरसा में ‘फिजिक्स वाला’ का नया ब्रांच खुला:डायरेक्टर ने कहा- मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी अब स्थानीय स्तर पर होगी, छात्रों को मिलेगी राहत

कोसी प्रमंडल के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। देश के विख्यात शैक्षणिक संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ (PW) ने सहरसा में अपना नया ब्रांच खोल दिया है। अब मेडिकल और इंजीनियरिंग (NEET/JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां के छात्रों को कोटा, दिल्ली या पटना जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान की डायरेक्टर रमा भारती ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सहरसा ब्रांच के खुलने से कोसी क्षेत्र के उन हजारों छात्रों का सपना साकार होगा, जो आर्थिक तंगी या घर से दूर जाने की मजबूरी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते थे। डायरेक्टर रमा भारती ने बताया कि सहरसा सेंटर पर कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष फाउंडेशन और टारगेट बैच चलाए जाएंगे। यहां मुख्य रूप से जेईई (JEE) और नीट (NEET) सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी करवाई जाएगी। बच्चों का मार्गदर्शन करने और उन्हें पढ़ाने के लिए ‘नेशनल लेवल’ के अनुभवी शिक्षकों की टीम सहरसा में मौजूद रहेगी। प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है। डायरेक्टर ने बताया कि यहां दाखिला लेने वाले योग्य और मेधावी बच्चों को संस्थान की ओर से 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) का लाभ दिया जाएगा। इससे गरीब लेकिन होनहार बच्चों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने की राह आसान हो जाएगी। सहरसा में इस राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थान के खुलने से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल सहित पूरे कोसी क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब क्षेत्र के बच्चों को घर के सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। कोसी प्रमंडल के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। देश के विख्यात शैक्षणिक संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ (PW) ने सहरसा में अपना नया ब्रांच खोल दिया है। अब मेडिकल और इंजीनियरिंग (NEET/JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां के छात्रों को कोटा, दिल्ली या पटना जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान की डायरेक्टर रमा भारती ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सहरसा ब्रांच के खुलने से कोसी क्षेत्र के उन हजारों छात्रों का सपना साकार होगा, जो आर्थिक तंगी या घर से दूर जाने की मजबूरी के कारण बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते थे। डायरेक्टर रमा भारती ने बताया कि सहरसा सेंटर पर कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष फाउंडेशन और टारगेट बैच चलाए जाएंगे। यहां मुख्य रूप से जेईई (JEE) और नीट (NEET) सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी करवाई जाएगी। बच्चों का मार्गदर्शन करने और उन्हें पढ़ाने के लिए ‘नेशनल लेवल’ के अनुभवी शिक्षकों की टीम सहरसा में मौजूद रहेगी। प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है। डायरेक्टर ने बताया कि यहां दाखिला लेने वाले योग्य और मेधावी बच्चों को संस्थान की ओर से 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) का लाभ दिया जाएगा। इससे गरीब लेकिन होनहार बच्चों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने की राह आसान हो जाएगी। सहरसा में इस राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थान के खुलने से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल सहित पूरे कोसी क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब क्षेत्र के बच्चों को घर के सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *