सहारनपुर में चाचा पर जानलेवा हमला करने वाला भतीजा अरेस्ट:आपसी रंजिश में चाचा पर तलवार से हमला, निशानदेही पर बरामद

सहारनपुर में चाचा पर जानलेवा हमला करने वाला भतीजा अरेस्ट:आपसी रंजिश में चाचा पर तलवार से हमला, निशानदेही पर बरामद

सहारनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को रविवार कोअरेस्ट किया है। आरोपी ने आपसी रंजिश में अपने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर थाना बेहट पुलिस ने की है। यह मामला 10 जनवरी 2026 का है। गांव मुर्तजापुर निवासी सुरेंद्र के पुत्र अंकुज इन्फो माइक्रो क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी ऋषिकेश, उत्तराखंड में कार्यरत थे। अंकुज ने करीब दो साल पहले गांव के ही मुकुल पुत्र रविंद्र को कंपनी की हरिद्वार ब्रांच में नौकरी दिलवाई थी। बाद में मुकुल पर कंपनी के साथ गबन और धोखाधड़ी के आरोप लगे, जिसके संबंध में उत्तराखंड के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। इसी बात को लेकर मुकुल, अंकुज से रंजिश रखने लगा था। 10 जनवरी को अंकुज कंपनी से काम निपटाकर अपने गांव लौटे थे। दोपहर करीब एक बजे खेत से लौटते समय आरोपी मुकुल सैनी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उन पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में अंकुज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण सागर जैन के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकुल को गांव बूबका से धौलाकुआं जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पारिवारिक रंजिश और पैसों के विवाद के चलते अपने चाचा अंकुज पर हमला किया था और वारदात के बाद तलवार को झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर गांव दयालपुर से बूबका आने वाले मार्ग पर एक बाग के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *