भतीजे ने दो चाचा- चाची पर किया चाकू से हमला:गली में सीढ़ी बनाने से रोकने पर किया विवाद , तीनों PMCH रेफर; FIR दर्ज

भतीजे ने दो चाचा- चाची पर किया चाकू से हमला:गली में सीढ़ी बनाने से रोकने पर किया विवाद , तीनों PMCH रेफर; FIR दर्ज

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में एक भतीजे ने गली में सीढ़ियां बनाने से मना करने पर अपने दो चाचा और एक चाची पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। पक्की सीढ़ियां बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद यह घटना तब हुई जब भतीजे विकास कुमार ने आम गली में पक्की सीढ़ियां बनानी शुरू कीं। उसके चाचा जनार्दन सिंह और सत्येंद्र सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका। इस बात पर विकास आक्रोशित हो गया और घर से चाकू निकालकर तीनों पर दर्जनों बार वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी घायलों का चल रहा इलाज घायलों की पहचान 70 वर्षीय जनार्दन सिंह, उनके भाई सत्येंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी रेफर किया गया। पावापुरी से भी चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच भेज दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल सत्येंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई विकास कुमार द्वारा गली में सीढ़ी बनाने का विरोध करने पर उसने उनके पिता, चाचा और मां पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि घायल जनार्दन सिंह की पत्नी जयरानी देवी के बयान पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विवेकानंद सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ लाला, उसकी पत्नी मिंटू देवी और विकास कुमार की पत्नी रानी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में एक भतीजे ने गली में सीढ़ियां बनाने से मना करने पर अपने दो चाचा और एक चाची पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। पक्की सीढ़ियां बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद यह घटना तब हुई जब भतीजे विकास कुमार ने आम गली में पक्की सीढ़ियां बनानी शुरू कीं। उसके चाचा जनार्दन सिंह और सत्येंद्र सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका। इस बात पर विकास आक्रोशित हो गया और घर से चाकू निकालकर तीनों पर दर्जनों बार वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी घायलों का चल रहा इलाज घायलों की पहचान 70 वर्षीय जनार्दन सिंह, उनके भाई सत्येंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी रेफर किया गया। पावापुरी से भी चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच भेज दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल सत्येंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई विकास कुमार द्वारा गली में सीढ़ी बनाने का विरोध करने पर उसने उनके पिता, चाचा और मां पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि घायल जनार्दन सिंह की पत्नी जयरानी देवी के बयान पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें विवेकानंद सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ लाला, उसकी पत्नी मिंटू देवी और विकास कुमार की पत्नी रानी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *