मोतिहारी जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक नेपाली युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप साह तेली (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेपाल के रौतहट जिले के इनरवा का निवासी है। शनिवार शाम वाहन जांच के दौरान एचएचडी मशीन से चेकिंग करते समय पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच में पता चला कि बरामद बाइक वर्ष 2023 में मुजफ्फरपुर जिले के काथैया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि बाइक के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान करने पर पुष्टि हुई कि यह कृष्णा गोपाल, निवासी नया टोला स्पीकर चौक, काजी मुहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर की है। इस संबंध में काथैया थाना में कांड संख्या 08/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। मोतिहारी जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक नेपाली युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप साह तेली (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेपाल के रौतहट जिले के इनरवा का निवासी है। शनिवार शाम वाहन जांच के दौरान एचएचडी मशीन से चेकिंग करते समय पुलिस ने उसे पकड़ा। जांच में पता चला कि बरामद बाइक वर्ष 2023 में मुजफ्फरपुर जिले के काथैया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि बाइक के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान करने पर पुष्टि हुई कि यह कृष्णा गोपाल, निवासी नया टोला स्पीकर चौक, काजी मुहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर की है। इस संबंध में काथैया थाना में कांड संख्या 08/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।


