Nepal PM Balen Shah नहीं तोड़ पाए युवा PM का रिकॉर्ड, 24 की उम्र में ये शख्स बना था प्रधानमंत्री

Nepal PM Balen Shah नहीं तोड़ पाए युवा PM का रिकॉर्ड, 24 की उम्र में ये शख्स बना था प्रधानमंत्री

Nepal PM Balen Shah : आखिरकार नेपाल की Gen Z सरकार बनकर तैयार है। आज बालेन शाह ने बतौर नेपाल प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण (Nepal PM Oath) किया। कहा जा रहा है कि ये सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। पर, सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री (Youngest Prime Minister) का रिकॉर्ड एक 24 साल के ब्रिटिश लड़के के नाम पर दर्ज है। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया।

Youngest Prime Minister in World | विश्व के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री का नाम

Youngest Prime Minister in World list in hindi

विश्व के सबसे कम उम्र के पीएम का नाम है- विलियम पिट (द यंगर) (1759-1806)। विलियम पिट 18 -19वीं सदी तक प्रमुख ब्रिटिश राजनेता थे। ये महज 24 वर्ष की आयु में वर्ष 1783 में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने थे। इनका शासनकाल बेहद कठिन दौर से गुजरा था क्योंकि, उन्होंने फ्रांसीसी क्रांति और नेपोलियन युद्धों के समय शासन किया था।

Sanna Marin | सना मरीन भी सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री

साल 2019 में सबसे खुशहाल देश फिनलैंड की सना मरीन महज 31 की उम्र में प्रधानमंत्री बनी थीं। ये रिकॉर्ड भी बालेन शाह नहीं तोड़ पाए हैं। साथ ही कम उम्र महिला पीएम की लिस्ट में भी इनका नाम शामिल है।

Nepal Youngest PM | नेपाल के सबसे युवा पीएम हैं बालेन शाह

Nepal Youngest PM list 2026
  • बालेंद्र शाह – 35 वर्ष
  • शेर बहादुर देउबा – 49 वर्ष
  • पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ – 53 वर्ष
  • माधव कुमार नेपाल- 56 वर्ष
  • केपी शर्मा ओली – 63 वर्ष

भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

अगर भारत के सबसे युवा या कम उम्र के प्रधानमंत्री बारे में जानना चाहते हैं वो नाम है राजीव गांधी। राजीव गांधी ने मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की कमान संभाली थी। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

यहा देखिए भारत के 5 सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्रियों की सूची

नाम शपथ के समय उम्र कार्यकाल
राजीव गांधी 40 वर्ष 1984 – 1989
इंदिरा गांधी 48 वर्ष 1966 – 1977
विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह) 58 वर्ष 1989 – 1990
नरेंद्र मोदी 63 वर्ष 2014- वर्तमान
अटल बिहारी वाजपेयी 71 वर्ष 1996 (पहली बार)

मौजूदा समय में बालेन शाह सबसे युवा या यूं कह लें कि कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। रैपर के दम पहचान स्थापित करके वो नेपाल का पीएम बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *