न अभिषेक न सूर्या, ये खिलाड़ी अकेले साउथ अफ्रीका पर पड़ सकता है भारी, रिकॉर्ड देख कांप जाएगी प्रोटियाज टीम!

न अभिषेक न सूर्या, ये खिलाड़ी अकेले साउथ अफ्रीका पर पड़ सकता है भारी, रिकॉर्ड देख कांप जाएगी प्रोटियाज टीम!

India vs South Africa: रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का सुपर-8 मुकाबला होना है। इस मैच से पहले एक भारतीय स्पिनर का रिकॉर्ड ऐसा है जो प्रोटिआज के खेमे में दहशत पैदा करने के लिए काफी है। 

India vs South Africa: रविवार रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 (Super 8) मुकाबले में जब भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे, तो प्रोटिआज की सबसे बड़ी चिंता न अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी नहीं होगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका सबसे बड़ा सिरदर्द वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) की मिस्ट्री स्पिन होगी जिससे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब तक पार पानेे में नाकाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में वरुण ने आठ मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं और हर एक मैच में कम से कम दो विकेट जरूर हासिल किए हैं। यह कंसिसटेंसी किसी भी विरोधी टीम के लिए एक चेतावनी से कम नहीं है।

2024 में अफ्रीका को उनके ही घर में पटका

नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वरुण ने चार मैचों में 12 विकेट लेकर सीरीज के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। गेबेरहा में दूसरे टी20 में महज 17 रन देकर पांच विकेट लेकर उन्होंने प्रोटिआज की रीढ़ तोड़ दी थी। मार्कराम, क्लासेन और मिलर जैसे धुरंधर भी उनकी गेंदों को पढ़ने में नाकाम रहे।

2025 में बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करते हुए भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीती और इस पूरी सीरीज में वरुण का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 11.20 की शानदार औसत और 7.46 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए। अहमदाबाद में खेले गए सिरीज डिसाइडर पांचवें टी20 में जब दक्षिण अफ्रीका 232 रनों का पीछा करते हुए 10 ओवर के बाद 120 रन पर थी, तब वरुण मैदान में आए और हेंड्रिक्स समेत चार बल्लेबाजों को लौटाया। प्रोटिआज आखिरकार 201 रन पर सिमट गई और 30 रन से हार गई। वरुण को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया और उन्होंने 2025 टेस्ट प्लेइंग देशों के बीच टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त किया।

ग्रुप स्टेज में भी रहा है दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भी वरुण शानदार फॉर्म में रहे हैं और चार मैचों में नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं।

वरुण के अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर की बात करें तो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वरुण ने टी20 में किसी भी पूर्ण सदस्य देश के गेंदबाज से ज्यादा 61 विकेट लिए हैं। दिसंबर 2025 में आइसीसी की अंतर्राष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में वे 818 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचे, जो टी20 में किसी भी भारतीय गेंदबाज की अब तक की सर्वाधिक रेटिंग है। लेग-ब्रेक, गुगली, कैरम बॉल और स्लाइडर समेत वेरिएशन के भंडार के साथ उतरने वाले इस 34 वर्षीय स्पिनर को रोकना दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।​​​​​​​​​​​​​​​​

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *