भड़क उठे नील नितिन मुकेश, शो के ब्रांड एंबेसडर का छोड़ा पद, लगाया ये बड़ा आरोप

Neil Nitin Mukesh Quits As Brand Ambassador Of Singing Show: बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर नील नितिन मुकेश इन दिनों फिल्मों से कहीं ज्यादा एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। ‘जॉनी गद्दार’ और ‘न्यूयॉर्क’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले नील ने एक म्यूजिक रियलिटी शो के मेकर्स पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। नील ने न सिर्फ इस शो से खुद को अलग कर लिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

नील नितिन मुकेश ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट (Neil Nitin Mukesh Post)

दरअसल, पिछले साल नील नितिन मुकेश को सिंगिंग रियलिटी शो ‘द यूनिवर्सल आइडल’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया किया गया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही निकली। नील के मुताबिक, शो के आयोजकों (HMC इवेंट्स) ने उनके साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया। इसी को लेकर नील ने आयोजकों पर धोखाधड़ी और पेमेंट न देने का आरोप लगाया है। हद तो तब हो गई जब एक्टर को दिए गए एक-दो नहीं, बल्कि तीन चेक बाउंस हो गए।

Neil Nitin Mukesh Quits As Brand Ambassador Of Singing Show

नील नितिन मुकेश ने शो के आयोजकों पर लगाए आरोप (Neil Nitin Mukesh Quits As Brand Ambassador Of Singing Show)

नील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, “यह ‘द यूनिवर्सल आइडल’ के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मेरे हटने की आधिकारिक घोषणा है। बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद मेरा तय पेमेंट नहीं किया गया। मुझे दिए गए तीन चेक बाउंस हो गए, जो भरोसे और कमिटमेंट का अपमान है।”

Neil Nitin Mukesh Quits As Brand Ambassador Of Singing Show

एक्टर ने पोस्ट में बताई पेमेंट न देने की बात (Neil Nitin Mukesh Neil Nitin brand ambassador of the music reality show)

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने कई बार आयोजकों से बातचीत कर मामले को प्यार से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सामने से कोई सही जवाब नहीं मिला। हार मानकर नील ने अब इस शो, HMC इवेंट्स और इसके आयोजक शकील हासन के साथ अपने सारे रिश्ते तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिए हैं। फिलहाल, ‘द यूनिवर्सल आइडल’ के मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई सफाई नहीं आई है।

Neil Nitin Mukesh Quits As Brand Ambassador Of Singing Show

नील नितिन मुकेश करेंगे साउथ सिनेमा में कदम

पेमेंट विवादों के बीच भी नील अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ में दिव्या खोसला कुमार के साथ देखा गया था। इससे पहले 2025 में उनकी फिल्म ‘हिसाब बराबर’ भी रिलीज हुई थी। अब नील के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि वह जल्द ही मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं, जो इसी साल (2026) रिलीज होने वाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *