पड़ोसी के बेटे ने घर बुलाकर सिर में गोली मारी:पिता बोले-बच्चों के विवाद में हादसा, डॉक्टर ने कहा-ब्रेन डेड ; पटना रेफर

पड़ोसी के बेटे ने घर बुलाकर सिर में गोली मारी:पिता बोले-बच्चों के विवाद में हादसा, डॉक्टर ने कहा-ब्रेन डेड ; पटना रेफर

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में गोली चलने से एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही एक किशोर ने उसे सिर में गोली मार दी। घायल बालक को सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है। घायल बालक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया बलहमपुर वार्ड नंबर 3 निवासी सिकंदर यादव के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है। इकलौते बेटे के सिर में गोली लगने से उसकी मां सदमे में है। प्रिंस के पिता सिकंदर यादव ने बताया कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले घनश्याम यादव के 12 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार ने प्रिंस को अपने घर बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सिकंदर यादव मौके पर पहुंचे और घायल प्रिंस को तुरंत नजदीकी निजी क्लिनिक ले गए। डॉक्टर बोले- गोली सिर के आर-पार हो गई निजी क्लिनिक के डॉक्टरों ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सहरसा के बेहतर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सहरसा के निजी क्लिनिक में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गोली सिर के आर-पार हो गई है, जिससे बालक का ब्रेन डेड हो गया है। इसके बावजूद, उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के हायर सेंटर रेफर किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के विवाद में एक बच्चे को सिर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में गोली चलने से एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही एक किशोर ने उसे सिर में गोली मार दी। घायल बालक को सहरसा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है। घायल बालक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया बलहमपुर वार्ड नंबर 3 निवासी सिकंदर यादव के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है। इकलौते बेटे के सिर में गोली लगने से उसकी मां सदमे में है। प्रिंस के पिता सिकंदर यादव ने बताया कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाले घनश्याम यादव के 12 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार ने प्रिंस को अपने घर बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सिकंदर यादव मौके पर पहुंचे और घायल प्रिंस को तुरंत नजदीकी निजी क्लिनिक ले गए। डॉक्टर बोले- गोली सिर के आर-पार हो गई निजी क्लिनिक के डॉक्टरों ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सहरसा के बेहतर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सहरसा के निजी क्लिनिक में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गोली सिर के आर-पार हो गई है, जिससे बालक का ब्रेन डेड हो गया है। इसके बावजूद, उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के हायर सेंटर रेफर किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के विवाद में एक बच्चे को सिर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *