बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें बिहार पुलिस में होमगार्ड की नौकरी लगने के बाद युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर किसी और से शादी कर ली। उसने अपनी प्रेमिका से वादा किया था कि जब वो 18 साल की हो जाएगी, तो वह उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध भी बनाएं। दोनों की शादी का कार्ड छपने के बाद वह अचानक अपनी बात से मुकर गया। शादी इसी महीने होनी थी, लेकिन अब लड़के का कहना है कि उसने जनवरी में ही किसी और से विवाह रचा लिया है। यह मामला पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने महिला आयोग में आवेदन दिया है। न्याय की गुहार लगाई है। नानी घर में पड़ोस में रहता था लड़का पीड़िता ने बताया, मैं जून 2024 से समस्तीपुर अपने नानी घर में रह रही थी। इसके 2 महीने बाद मैं पटोरी बाजार के लिए निकली थी। जैसे ही मैं नानी के घर से बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने मुझे रोका और फिर मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो। जब मैंने पटोरी बाजार जाने की बात कही, तो उसने कहा कि उसे भी वहीं जाना है। फिर उसने मुझे बाइक पर बैठकर साथ चलने को कहा। मैंने पहले इनकार किया, लेकिन फिर साथ चलने के लिए मान गई। शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण पीड़िता ने आगे बताया, रास्ते में आने और जाने के क्रम में वह मुझे बहलाने फुसलाना लगा। यहां तक कि उसने मुझे यह भी कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। अगर मैं उससे प्यार नहीं करूंगी तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगा। वह मुझसे अच्छी-अच्छी बातें करने लगा और मैं उसकी बातों में आ गई। तब मैं 16 साल की थी। उसने मुझसे कहा था कि जब मैं 18 की हो जाऊंगी तो वह मुझसे शादी करेगा। इस दौरान उसने मुझे शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। होमगार्ड में नौकरी लगने के बाद शादी से किया इनकार आवेदिका ने कहा कि नवंबर 2025 में मेरे नानी के घर वालों को हम दोनों के रिश्तों के बारे में पता चला। इसके बाद सामाजिक हस्तक्षेप हुआ। गांव में पंचायती बैठने के बाद यह निर्णय लिया गया कि शादी की उम्र हो जाने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी। अप्रैल 2026 में शादी की बात हुई थी। इधर, लड़के की होमगार्ड में नौकरी लग गई। शादी का कार्ड छपने के बाद लड़के के परिजन कहने लगे कि अब शादी नहीं होगी। इस तरह का प्यार-मोहब्बत होते रहता है। इसलिए इंसाफ के लिए अब मैं महिला आयोग पहुंची हूं। पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की है 31 जनवरी 2026 को लड़के ने की थी शादी दूसरी और लड़के ने कहा, अगस्त 2025 से उसकी बातचीत लड़की से नहीं हो रही थी। मेरी शादी 31 जनवरी 2026 को हो चुकी थी। हालांकि, बाद में उसने अपनी गलती को स्वीकार किया है। वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है और समझौता चाहता है। उसने शादी कर ली है, इसलिए अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहता है। आवेदिका के साथ लड़के की दूसरी शादी नहीं कराई जा सकती बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा ने कहा, आवेदिका के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। उसे कहा गया था कि बालिग होने के बाद उसकी शादी करा दी जाएगी, मगर इस बीच लड़के ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद लड़की ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया और यहां आवेदन दिया। लड़के ने शादी कर ली है, इसलिए उसकी आवेदिका के साथ दूसरी शादी नहीं कराई जा सकती है। सुनवाई की अगली तारीख 30 अप्रैल रखी गई है, जिसमें आवेदिका को अपने माता-पिता के साथ आने को कहा गया है। बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें बिहार पुलिस में होमगार्ड की नौकरी लगने के बाद युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर किसी और से शादी कर ली। उसने अपनी प्रेमिका से वादा किया था कि जब वो 18 साल की हो जाएगी, तो वह उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध भी बनाएं। दोनों की शादी का कार्ड छपने के बाद वह अचानक अपनी बात से मुकर गया। शादी इसी महीने होनी थी, लेकिन अब लड़के का कहना है कि उसने जनवरी में ही किसी और से विवाह रचा लिया है। यह मामला पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने महिला आयोग में आवेदन दिया है। न्याय की गुहार लगाई है। नानी घर में पड़ोस में रहता था लड़का पीड़िता ने बताया, मैं जून 2024 से समस्तीपुर अपने नानी घर में रह रही थी। इसके 2 महीने बाद मैं पटोरी बाजार के लिए निकली थी। जैसे ही मैं नानी के घर से बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने मुझे रोका और फिर मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो। जब मैंने पटोरी बाजार जाने की बात कही, तो उसने कहा कि उसे भी वहीं जाना है। फिर उसने मुझे बाइक पर बैठकर साथ चलने को कहा। मैंने पहले इनकार किया, लेकिन फिर साथ चलने के लिए मान गई। शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण पीड़िता ने आगे बताया, रास्ते में आने और जाने के क्रम में वह मुझे बहलाने फुसलाना लगा। यहां तक कि उसने मुझे यह भी कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। अगर मैं उससे प्यार नहीं करूंगी तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगा। वह मुझसे अच्छी-अच्छी बातें करने लगा और मैं उसकी बातों में आ गई। तब मैं 16 साल की थी। उसने मुझसे कहा था कि जब मैं 18 की हो जाऊंगी तो वह मुझसे शादी करेगा। इस दौरान उसने मुझे शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। होमगार्ड में नौकरी लगने के बाद शादी से किया इनकार आवेदिका ने कहा कि नवंबर 2025 में मेरे नानी के घर वालों को हम दोनों के रिश्तों के बारे में पता चला। इसके बाद सामाजिक हस्तक्षेप हुआ। गांव में पंचायती बैठने के बाद यह निर्णय लिया गया कि शादी की उम्र हो जाने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी। अप्रैल 2026 में शादी की बात हुई थी। इधर, लड़के की होमगार्ड में नौकरी लग गई। शादी का कार्ड छपने के बाद लड़के के परिजन कहने लगे कि अब शादी नहीं होगी। इस तरह का प्यार-मोहब्बत होते रहता है। इसलिए इंसाफ के लिए अब मैं महिला आयोग पहुंची हूं। पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की है 31 जनवरी 2026 को लड़के ने की थी शादी दूसरी और लड़के ने कहा, अगस्त 2025 से उसकी बातचीत लड़की से नहीं हो रही थी। मेरी शादी 31 जनवरी 2026 को हो चुकी थी। हालांकि, बाद में उसने अपनी गलती को स्वीकार किया है। वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है और समझौता चाहता है। उसने शादी कर ली है, इसलिए अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहता है। आवेदिका के साथ लड़के की दूसरी शादी नहीं कराई जा सकती बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा ने कहा, आवेदिका के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। उसे कहा गया था कि बालिग होने के बाद उसकी शादी करा दी जाएगी, मगर इस बीच लड़के ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद लड़की ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया और यहां आवेदन दिया। लड़के ने शादी कर ली है, इसलिए उसकी आवेदिका के साथ दूसरी शादी नहीं कराई जा सकती है। सुनवाई की अगली तारीख 30 अप्रैल रखी गई है, जिसमें आवेदिका को अपने माता-पिता के साथ आने को कहा गया है।


