भास्कर न्यूज|दरभंगा दरभंगा नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता समीक्षा बैठक में कई वार्डों में सफाई में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है, कचरा उठाव में अनियमितता है और शिकायतों के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया जा रहा। वार्ड संख्या 27, 28, 33 एवं 40 के सफाई जमादार को जांच के बाद विमुक्त करने का आदेश जारी किया गया, जिससे नगर निगम के महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वच्छता समीक्षा बैठक में अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई : लापरवाही मिली तो निलंबन की कार्रवाई होगी : आयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बैठक में सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित उपस्थिति और समय पर कार्य संपादन को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि लापरवाही पाए जाने पर निलंबन से लेकर सेवा से हटाने तक की कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में मेयर अुजुम आरा, डिप्टी मेयर नाजिया हसन व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, इजीनियर व अन्य थे। भास्कर न्यूज|दरभंगा दरभंगा नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता समीक्षा बैठक में कई वार्डों में सफाई में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है, कचरा उठाव में अनियमितता है और शिकायतों के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया जा रहा। वार्ड संख्या 27, 28, 33 एवं 40 के सफाई जमादार को जांच के बाद विमुक्त करने का आदेश जारी किया गया, जिससे नगर निगम के महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वच्छता समीक्षा बैठक में अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई : लापरवाही मिली तो निलंबन की कार्रवाई होगी : आयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बैठक में सभी सफाई कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित उपस्थिति और समय पर कार्य संपादन को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि लापरवाही पाए जाने पर निलंबन से लेकर सेवा से हटाने तक की कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में मेयर अुजुम आरा, डिप्टी मेयर नाजिया हसन व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, इजीनियर व अन्य थे।


