‘नीट छात्रा के परिवार को जान का खतरा’:सांसद पप्पू यादव का दावा- UP के बदमाशों को 7 करोड़ की सुपारी दी; पुलिस फंसा सकती है

‘नीट छात्रा के परिवार को जान का खतरा’:सांसद पप्पू यादव का दावा- UP के बदमाशों को 7 करोड़ की सुपारी दी; पुलिस फंसा सकती है

पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। सांसद ने कहा है कि हॉस्टल और अस्पताल के मालिकों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया है और उसी पैसे से सुपारी दी गई है। मनीष रंजन और दो डॉक्टरों की देखरेख में करीब 7 करोड़ रुपये की वसूली की गई और उत्तर प्रदेश के बदमाशों को हायर किया गया है। पुलिस परिवार को किसी झूठे मामले में फंसा सकती है या उनकी हत्या कराई जा सकती है। ये आशंका खुद पीड़िता की मां ने फोन पर व्यक्त की है। SIT और CID कार्रवाई से बच रही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटना अभिषेक रंजन के लॉज में हुई, इसके बावजूद अब तक उसे रिमांड पर नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एसआईटी और सीआईडी किस दबाव में कार्रवाई से बच रही है। उन्होंने मांग की कि अभिषेक रंजन की संपत्ति की गहन जांच होनी चाहिए और यह भी सामने आना चाहिए कि उसमें किन-किन नेताओं का पैसा लगा हुआ है। सांसद ने डॉ. शतीस सिंह के अस्पताल की ओर से जारी 27 पेज की समरी रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें कई तथ्य गलत हैं। जब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो रही है, तो फिर मौत को नींद की गोली से जोड़ने की कोशिश क्यों की जा रही है। सांसद ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की साख पर सीधा सवाल है। पप्पू यादव ने दावा किया कि पीड़िता की मां ने खुद उन्हें फोन कर बताया कि पुलिस लगातार मेल-मिलाप का दबाव बना रही है। साथ ही दो साल पुराने वीडियो को एडिट कर घटना से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मनीष रंजन को न तो एसआईटी और न ही सीआईडी ने रिमांड पर लिया, जो जांच की मंशा पर सवाल खड़े करता है। सांसद ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली घटना है जब पुलिस पंचायत कर रही है। सांसद ने आशंका जताई कि पीड़िता के परिजनों की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि पुलिस परिवार को किसी झूठे मामले में फंसा सकती है या उनकी हत्या कराई जा सकती है। बिहार सरकार से तत्काल परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। पप्पू यादव बोले- पुलिस परिवार को नुकसान पहुंचा सकती पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उर्फ सम्राट चौधरी से अपील की कि पीड़ित परिवार को तुरंत सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस और प्रभावशाली लोग मिलकर परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांसद ने स्पष्ट कहा कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी की भूमिका की जांच होनी चाहिए और जब तक टीवी इन्क्वायरी पूरी नहीं हो जाती, तब तक मनीष रंजन को जेल से बाहर नहीं आने दिया जाए। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम विजय सिंह सम्राट चौधरी ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। कल रात उनकी डिप्टी सीएम से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें भरोसा दिया गया कि परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं आखिर में सांसद ने कहा कि आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। समाज में बेटियों पर गिद्ध दृष्टि है। उन्होंने अपील की कि ‘बेटी को बचाने’ जैसे विषयों पर बनी फिल्मों को देश की हर मां-बहन को देखना चाहिए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त गाइडलाइंस लागू की जानी चाहिए। पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। सांसद ने कहा है कि हॉस्टल और अस्पताल के मालिकों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया है और उसी पैसे से सुपारी दी गई है। मनीष रंजन और दो डॉक्टरों की देखरेख में करीब 7 करोड़ रुपये की वसूली की गई और उत्तर प्रदेश के बदमाशों को हायर किया गया है। पुलिस परिवार को किसी झूठे मामले में फंसा सकती है या उनकी हत्या कराई जा सकती है। ये आशंका खुद पीड़िता की मां ने फोन पर व्यक्त की है। SIT और CID कार्रवाई से बच रही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटना अभिषेक रंजन के लॉज में हुई, इसके बावजूद अब तक उसे रिमांड पर नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एसआईटी और सीआईडी किस दबाव में कार्रवाई से बच रही है। उन्होंने मांग की कि अभिषेक रंजन की संपत्ति की गहन जांच होनी चाहिए और यह भी सामने आना चाहिए कि उसमें किन-किन नेताओं का पैसा लगा हुआ है। सांसद ने डॉ. शतीस सिंह के अस्पताल की ओर से जारी 27 पेज की समरी रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें कई तथ्य गलत हैं। जब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो रही है, तो फिर मौत को नींद की गोली से जोड़ने की कोशिश क्यों की जा रही है। सांसद ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की साख पर सीधा सवाल है। पप्पू यादव ने दावा किया कि पीड़िता की मां ने खुद उन्हें फोन कर बताया कि पुलिस लगातार मेल-मिलाप का दबाव बना रही है। साथ ही दो साल पुराने वीडियो को एडिट कर घटना से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मनीष रंजन को न तो एसआईटी और न ही सीआईडी ने रिमांड पर लिया, जो जांच की मंशा पर सवाल खड़े करता है। सांसद ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली घटना है जब पुलिस पंचायत कर रही है। सांसद ने आशंका जताई कि पीड़िता के परिजनों की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि पुलिस परिवार को किसी झूठे मामले में फंसा सकती है या उनकी हत्या कराई जा सकती है। बिहार सरकार से तत्काल परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। पप्पू यादव बोले- पुलिस परिवार को नुकसान पहुंचा सकती पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उर्फ सम्राट चौधरी से अपील की कि पीड़ित परिवार को तुरंत सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस और प्रभावशाली लोग मिलकर परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांसद ने स्पष्ट कहा कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी की भूमिका की जांच होनी चाहिए और जब तक टीवी इन्क्वायरी पूरी नहीं हो जाती, तब तक मनीष रंजन को जेल से बाहर नहीं आने दिया जाए। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम विजय सिंह सम्राट चौधरी ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। कल रात उनकी डिप्टी सीएम से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें भरोसा दिया गया कि परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं आखिर में सांसद ने कहा कि आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। समाज में बेटियों पर गिद्ध दृष्टि है। उन्होंने अपील की कि ‘बेटी को बचाने’ जैसे विषयों पर बनी फिल्मों को देश की हर मां-बहन को देखना चाहिए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त गाइडलाइंस लागू की जानी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *