भागलपुर में नीट छात्रा ने हॉस्टल में किया सुसाइड:लड़के के साथ वीडियो कॉल के बाद दी जान; आज ही कमरे में हुई थी शिफ्ट

भागलपुर में नीट छात्रा ने हॉस्टल में किया सुसाइड:लड़के के साथ वीडियो कॉल के बाद दी जान; आज ही कमरे में हुई थी शिफ्ट

भागलपुर में नीट की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की ने मरने से पहले अपने एक लड़के दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर लंबी बातचीत की हे। साथ ही वीडियो कॉल भी किया। जिसका सबूत पुलिस ने मृतका के मोबाइल से बरामद किया है। घटना, बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर की है। मृतका की पहचान श्रृष्टि सिंह (17) के तौर पर की गई है। ये आज ही हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। शिफ्ट कराने के लिए उसके मां-पिता भी हॉस्टल पहुंचे थे। वो बाद में वापस लौट गए। मृतक लड़की अररिया की रहने वाली हैं। ये इकलौती बहन थी और एक छोटा भाई है। घटना के बाद हॉस्टल संचालक ने जानकारी परिजनों को दे दी है। सूचना के बाद परिजन भागलपुर के लिए निकल चुके है। हॉस्टल संचालक ने एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है। जिसमें लड़की अपने परिजन के साथ दिख रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने हॉस्टल संचालक की मौजूदगी में लड़की के बॉडी को फंदे से उतरा। मृतका के मौसेरे भाई भागलपुर में रहकर ही पढ़ाई करते है। हॉस्टल संचालक ने उसको घटना की जानकारी दी है। सूचना के बाद भाई ने अपने मौसा को घटना की जानकारी दी। फिलहाल, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत को इकट्ठा किया है। लड़कियों के हल्ला करने पर मिली घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक जवाहर प्रसाद ने बताया कि “आज चार बजे ही लड़की हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। उसके माता-पिता और भागलपुर में रहने वाले एक भाई भी शिफ्ट कराने के लिए पहुंचे थे। बगल के कमरे में रहने वाली लड़की जब गेट खुलवाने गई, तो छात्रा ने गेट नहीं खोला। इसके बाद दूसरी लड़कियों ने हल्ला करना शुरू कर दिया।फिर मुझे इस घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद मैंने बरारी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बरारी पुलिस आई है। मामले की जांच कर रही है। भागलपुर में नीट की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की ने मरने से पहले अपने एक लड़के दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर लंबी बातचीत की हे। साथ ही वीडियो कॉल भी किया। जिसका सबूत पुलिस ने मृतका के मोबाइल से बरामद किया है। घटना, बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर की है। मृतका की पहचान श्रृष्टि सिंह (17) के तौर पर की गई है। ये आज ही हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। शिफ्ट कराने के लिए उसके मां-पिता भी हॉस्टल पहुंचे थे। वो बाद में वापस लौट गए। मृतक लड़की अररिया की रहने वाली हैं। ये इकलौती बहन थी और एक छोटा भाई है। घटना के बाद हॉस्टल संचालक ने जानकारी परिजनों को दे दी है। सूचना के बाद परिजन भागलपुर के लिए निकल चुके है। हॉस्टल संचालक ने एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है। जिसमें लड़की अपने परिजन के साथ दिख रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने हॉस्टल संचालक की मौजूदगी में लड़की के बॉडी को फंदे से उतरा। मृतका के मौसेरे भाई भागलपुर में रहकर ही पढ़ाई करते है। हॉस्टल संचालक ने उसको घटना की जानकारी दी है। सूचना के बाद भाई ने अपने मौसा को घटना की जानकारी दी। फिलहाल, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत को इकट्ठा किया है। लड़कियों के हल्ला करने पर मिली घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक जवाहर प्रसाद ने बताया कि “आज चार बजे ही लड़की हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। उसके माता-पिता और भागलपुर में रहने वाले एक भाई भी शिफ्ट कराने के लिए पहुंचे थे। बगल के कमरे में रहने वाली लड़की जब गेट खुलवाने गई, तो छात्रा ने गेट नहीं खोला। इसके बाद दूसरी लड़कियों ने हल्ला करना शुरू कर दिया।फिर मुझे इस घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद मैंने बरारी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बरारी पुलिस आई है। मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *