नीट छात्रा नरोरा में गंगा में डूबी:हाथरस की आरती का दो दिन बाद भी पता नहीं

नीट छात्रा नरोरा में गंगा में डूबी:हाथरस की आरती का दो दिन बाद भी पता नहीं

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र की एक नीट छात्रा गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में डूब गई। घटना के दो दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार में कोहराम मच है।सादाबाद के मढनई गांव की निवासी 20 वर्षीय आरती, दिगंबर सिंह की पुत्री है। वह नीट की तैयारी कर रही थी। वर्तमान में आरती का परिवार सादाबाद क्षेत्र के चमरपुरा में रहता है। आरती अपने जन्मदिन पर दो दिन पहले परिवार के साथ बुलंदशहर के नरौरा स्थित कलकत्ती घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। स्नान करते समय उसने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठी और गहरे पानी में बह गई। वह देखते ही देखते लापता हो गई। सर्च ऑपरेशन रहा बेनतीजा… घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। हालांकि, दो दिन की खोजबीन के बाद भी आरती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के अधिकांश सदस्य अब वापस लौट आए हैं, लेकिन आरती के न मिलने से उनमें गहरी निराशा है और परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *