नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत जिले के दो थानों, नीमच केंट और मनासा, के थाना प्रभारियों (टीआई) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। यह बदलाव कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, नीमच केंट के टीआई निलेश अवस्थी को मनासा थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सौरभ शर्मा को नीमच केंट थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सौरभ शर्मा इससे पहले भी कैंट थाना प्रभारी रह चुके हैं। इन्हें किया लाइन अटैच मनासा के थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। इन आदेशों के बाद पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। एसपी जायसवाल ने यह कदम आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और कसावट के मद्देनजर उठाया है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि पेंडिंग मामलों के निपटारे और बेहतर पुलिसिंग के लिए कप्तान ने यह नई जमावट की है।


