समस्तीपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) सन्नी सिन्हा ने शुक्रवार को नरकटियागंज रेलवे जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य क्रू लॉबी नियंत्रक कार्यालय और रनिंग रूम का बारीकी से जायजा लिया। जहां कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं कई स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीआरएम सन्नी सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न फाइलों की जांच की गई। क्रू लॉबी कार्यालय की सभी फाइलें अद्यतन पाई गईं, लेकिन कुछ मशीनों में तकनीकी खामियां सामने आईं, जिनके सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रनिंग रूम से जुड़ी शिकायतों की भी गहन पड़ताल की गई, जिसमें करीब एक घंटे तक निरीक्षण चला। निरीक्षण में यह शिकायत सामने आई कि नरकटियागंज रनिंग रूम का फर्श कई स्थानों पर टूटा हुआ है। इसके अलावा लोको पायलटों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी और बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां दर्ज की गईं। एडीआरएम ने इन सभी बिंदुओं की स्वयं जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि निरीक्षण में पाई गई सभी कमियों को दर्ज कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 10 दिनों के भीतर सभी खामियों को हर हाल में दूर किया जाए। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के समय सीनियर डीईईओपी संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम, आईओडब्ल्यू दिनेश मंडल के अलावा उमेश कुमार, महमूद आलम, सुजीत कुमार, आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समस्तीपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) सन्नी सिन्हा ने शुक्रवार को नरकटियागंज रेलवे जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य क्रू लॉबी नियंत्रक कार्यालय और रनिंग रूम का बारीकी से जायजा लिया। जहां कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं कई स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीआरएम सन्नी सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न फाइलों की जांच की गई। क्रू लॉबी कार्यालय की सभी फाइलें अद्यतन पाई गईं, लेकिन कुछ मशीनों में तकनीकी खामियां सामने आईं, जिनके सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रनिंग रूम से जुड़ी शिकायतों की भी गहन पड़ताल की गई, जिसमें करीब एक घंटे तक निरीक्षण चला। निरीक्षण में यह शिकायत सामने आई कि नरकटियागंज रनिंग रूम का फर्श कई स्थानों पर टूटा हुआ है। इसके अलावा लोको पायलटों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी और बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां दर्ज की गईं। एडीआरएम ने इन सभी बिंदुओं की स्वयं जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि निरीक्षण में पाई गई सभी कमियों को दर्ज कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 10 दिनों के भीतर सभी खामियों को हर हाल में दूर किया जाए। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के समय सीनियर डीईईओपी संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम, आईओडब्ल्यू दिनेश मंडल के अलावा उमेश कुमार, महमूद आलम, सुजीत कुमार, आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


