बांका में एनडीए का दही-चूड़ा भोज आयोजित:विधायक ने अपने हाथों से परोसा, 20 हजार लोग हुए शामिल

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत स्मार्ट विलेज बाबरचक मैदान में धोरैया विधानसभा के विधायक मनीष कुमार की जीत के उपलक्ष्य में भव्य एनडीए सदस्यों का सम्मान समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनीष कुमार का फूल-मालाओं, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही जिले भर से पहुंचे एनडीए गठबंधन के विधायक, नेता एवं पदाधिकारियों का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 20 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने विधायक की लोकप्रियता और संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से दर्शाया। दही-चूड़ा भोज के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।विधायक मनीष कुमार स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और अपने हाथों से चूड़ा-दही परोसते नजर आए।स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक मेल-जोल,एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया। अपने संबोधन में विधायक मनीष कुमार ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूड़ा-दही भोज जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। यह आयोजन सभी के सहयोग से सफल हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अब मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इस तरह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर धोरैया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठक दल के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत स्मार्ट विलेज बाबरचक मैदान में धोरैया विधानसभा के विधायक मनीष कुमार की जीत के उपलक्ष्य में भव्य एनडीए सदस्यों का सम्मान समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनीष कुमार का फूल-मालाओं, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही जिले भर से पहुंचे एनडीए गठबंधन के विधायक, नेता एवं पदाधिकारियों का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 20 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने विधायक की लोकप्रियता और संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से दर्शाया। दही-चूड़ा भोज के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।विधायक मनीष कुमार स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और अपने हाथों से चूड़ा-दही परोसते नजर आए।स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक मेल-जोल,एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया। अपने संबोधन में विधायक मनीष कुमार ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूड़ा-दही भोज जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। यह आयोजन सभी के सहयोग से सफल हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अब मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इस तरह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर धोरैया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठक दल के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *