‘राज्यसभा की 4 सीटें NDA को मिलेंगी’:पटना में रामदास अठावले बोले-पांचवीं सीट पर स्थिति के अनुसार फैसला, महाबोधि मंदिर ट्रस्ट को लेकर मांग दोहराई

‘राज्यसभा की 4 सीटें NDA को मिलेंगी’:पटना में रामदास अठावले बोले-पांचवीं सीट पर स्थिति के अनुसार फैसला, महाबोधि मंदिर ट्रस्ट को लेकर मांग दोहराई

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को पटना के विद्यापति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के ट्रस्ट में बौद्ध प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग दोहराई। अठावले ने कहा कि, ‘हाल ही में वह बोधगया जाकर महाबोधि मंदिर में दर्शन किया। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट में बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधि होने चाहिए। दूसरे धर्म के लोगों को ट्रस्ट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।’ अठावले ने तर्क दिया कि ‘यदि हिंदू मंदिरों के ट्रस्ट का नेतृत्व हिंदू करते हैं तो बौद्ध मंदिरों के ट्रस्ट का नेतृत्व भी बौद्ध समुदाय के हाथ में होना चाहिए।’ बिहार चुनाव पर भी जताया भरोसा बिहार में 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने NDA को कम से कम 4 सीटें मिलने का दावा किया है, जबकि पांचवीं सीट पर स्थिति के अनुसार फैसले की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव विधायकों के वोट से होता है। इसलिए विपक्ष से किसी विशेष बातचीत की जरूरत नहीं है।
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव को लेकर दावा महाराष्ट्र में 7 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए अठावले ने दावा किया कि महायुति (NDA) को 7 में से 6 सीटें मिलेंगी। अठावले के मुताबिक, 7 में से 4 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी, जबकि एक-एक सीट एकनाथ शिंदे गुट और अजित दादा पवार की एनसीपी को मिल सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है और उन्हें एक बार फिर राज्यसभा भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से वह भाजपा के सहयोगी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। यूथ कांग्रेस के विरोध पर टिप्पणी AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिना कपड़ों के विरोध प्रदर्शन को अठावले ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि, ‘इस तरह के प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब होती है और इससे भारत को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।’ केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को पटना के विद्यापति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के ट्रस्ट में बौद्ध प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग दोहराई। अठावले ने कहा कि, ‘हाल ही में वह बोधगया जाकर महाबोधि मंदिर में दर्शन किया। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट में बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधि होने चाहिए। दूसरे धर्म के लोगों को ट्रस्ट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।’ अठावले ने तर्क दिया कि ‘यदि हिंदू मंदिरों के ट्रस्ट का नेतृत्व हिंदू करते हैं तो बौद्ध मंदिरों के ट्रस्ट का नेतृत्व भी बौद्ध समुदाय के हाथ में होना चाहिए।’ बिहार चुनाव पर भी जताया भरोसा बिहार में 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने NDA को कम से कम 4 सीटें मिलने का दावा किया है, जबकि पांचवीं सीट पर स्थिति के अनुसार फैसले की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव विधायकों के वोट से होता है। इसलिए विपक्ष से किसी विशेष बातचीत की जरूरत नहीं है।
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव को लेकर दावा महाराष्ट्र में 7 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए अठावले ने दावा किया कि महायुति (NDA) को 7 में से 6 सीटें मिलेंगी। अठावले के मुताबिक, 7 में से 4 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी, जबकि एक-एक सीट एकनाथ शिंदे गुट और अजित दादा पवार की एनसीपी को मिल सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है और उन्हें एक बार फिर राज्यसभा भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से वह भाजपा के सहयोगी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। यूथ कांग्रेस के विरोध पर टिप्पणी AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिना कपड़ों के विरोध प्रदर्शन को अठावले ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि, ‘इस तरह के प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब होती है और इससे भारत को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *