पुणे से दिल्ली जा रही NCC साइक्लोथोन भिंड पहुंची:1680 किमी का सफर; पेशवा बाजीराव के दिल्ली अभियान के रास्ते से गुजर रहे कैडेट्स

पुणे से दिल्ली जा रही NCC साइक्लोथोन भिंड पहुंची:1680 किमी का सफर; पेशवा बाजीराव के दिल्ली अभियान के रास्ते से गुजर रहे कैडेट्स

पुणे से दिल्ली जा रहा एनसीसी का साइक्लोथोन दल शनिवार (10 जनवरी) को भिंड पहुंचा। एनसीसी पीएम रैली-2026 के अंतर्गत “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” अभियान के तहत यह दल साइकिल यात्रा कर रहा है। भिंड आगमन पर एमजेएस कॉलेज के पास सोल्जर बोर्ड स्थित कम्युनिटी हॉल में 30 एमपी बटालियन एनसीसी ने दल का फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भिंड कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान का नेतृत्व एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अमरावती के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सचिन गवली कर रहे हैं। महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय द्वारा आयोजित इस 20 सदस्यीय दल में 6 सीनियर डिवीजन और 6 सीनियर विंग के कैडेट्स शामिल हैं। ये कैडेट्स रास्ते भर अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। 24 दिसंबर को पुणे से शुरू हुई थी यात्रा यह साइक्लोथोन 24 दिसंबर 2025 को पुणे से शुरू हुई थी। दल धुले, महू, विदिशा, सागर, ललितपुर और झांसी होते हुए शनिवार को भिंड पहुंचा। दल प्रतिदिन औसतन 70 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए कुल 1680 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। पेशवा बाजीराव के 1737 के अभियान का रूट इस साइक्लोथोन का मुख्य उद्देश्य पेशवा बाजीराव प्रथम के दिल्ली अभियान मार्ग पर साइकिल यात्रा कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। स्वागत समारोह में कैडेट्स ने लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही पेशवा बाजीराव प्रथम के जीवन और उनके 1736-37 के ऐतिहासिक दिल्ली अभियान पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को इतिहास से जोड़ दिया। 27 जनवरी को दिल्ली में होगा फ्लैग-इन यह दल 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुंचेगा। अंतिम चरण में 27 जनवरी 2026 को एनसीसी पीएम रैली के दौरान दिल्ली स्थित एनसीसी परेड ग्राउंड में फ्लैग-इन किया जाएगा। भिंड में कार्यक्रम के बाद यह साइक्लोथोन दल नारायणी होटल से रवाना होकर इटावा, जसवंत नगर होते हुए शिकोहाबाद के लिए प्रस्थान करेगा। पूरा आयोजन 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिंड के निर्देशन में संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *