50 हजार का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर:बेगूसराय में 20 राउंड से अधिक चली गोलियां, सम्राट के गृहमंत्री बनने के बाद पहला फुल एनकाउंटर

50 हजार का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर:बेगूसराय में 20 राउंड से अधिक चली गोलियां, सम्राट के गृहमंत्री बनने के बाद पहला फुल एनकाउंटर

बिहार के बेगूसराय में बुधवार की शाम STF और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव के पास हुई है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद SP समेत तमाम पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, STF को इनपुट मिला था कि एरिया कमांडर दयानंद मालाकार उर्फ छोटू उर्फ दमन उर्फ कुलवीर उर्फ आकाश उर्फ सनेश उर्फ योगेन्द्र अपने गांव नोनपुर में मौजूद है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और STF छापेमारी करने पहुंची। पुलिस पहुंची तो नक्सली की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से 20 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। पुलिस की टीम को देखते ही शुरू की फायरिंग पुलिस सूत्रों ने बताया कि दयानंद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसकी सूचना STF को मिली तो वो एक्टिव हो गई। STF की टीम बहियार में दयानंद को घेर लिया गया। लेकिन अपने को घिरता देखकर उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दयानंद पर बेगूसराय, खगड़िया और मुजफ्फरपुर जिलों में हत्या, विस्फोटक अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट सहित संगीन अपराध के 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में एसटीएफ ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था 2020 में STF की टीम ने दयानंद को नोनपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही जेल से छूट गया और फिर से आपराधिक गतिविधि में एक्टिव हो गया था। पुलिस दयानंद की लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मौके पर जांच में जुटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। अभी मृतक नक्सली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा गया है। घटना के बाद बेगूसराय जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी मनीष स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी मनीष ने बताया कि, आज शाम में STF, SOG औप DIU की टीम नोनपुर में अपराधी की घेराबंदी किया। इस दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें नक्सली दयानंद मालाकार (45) की मौत हुई है। दयानंद मालाकार नक्सली सहित कई मामलों में वांटेड था और फरार चल रहा था। इस पर 50000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसओपी का पालन करते हुए कार्रवाई चल रही है। डेढ़ महीने में 5 हाफ एनकाउंटर करीब डेढ़ महीने में बिहार पुलिस का ये पांचवां हाफ एनकाउंटर है। इससे पहले 11 दिसंबर को पटना पुलिस ने बैंक कर्मचारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधी राकेश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। वहीं 2 दिसंबर को छपरा में शराब माफिया, 21 नवंबर को बेगूसराय में कुख्यात शिवदत्त राय और 7 नवंबर को छपरा में कुख्यात शिकारी राय का हाफ एनकाउंटर हुआ था। नई सरकार में हुए एनकाउंटर्स की कहानी बैंक कर्मी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले का हाफ एनकाउंटर ‘पैसे रेडी हुए या नहीं। मेरे पास टाइम नहीं है। 10 दिन का टाइम नहीं दे पाऊंगा। 10 दिन बहुत हो जाएगा। नहीं कर पाएंगे तो आप सोचिएगा। पैसे रेडी मिलने चाहिए। उसके बाद बताता हूं कहां देना है किसे देना है। थोड़ी सी भी गलती की तो अंजाम बुरा होगा। मैं जो कहता हूं वो कर के दिखाता हूं। पैसे का जुगाड़ कीजिए नहीं तो ठोक देंगे।’ 30 नवंबर 2025 को केनरा बैंक के कर्मचारी को फोन पर ये धमकी देने वाले अपराधी को पटना पुलिस ने ठोक दिया। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी राकेश कुमार को दौड़ा कर गोली मारी । गोली पैर में लगी,जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें छपरा में शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर 2 दिसंबर को छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ। वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। अजय राय भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी थी। दुर्गा घाट पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया था। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए… बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर नदी के रास्ते नाव से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर आ रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास घेराबंदी की थी। पूरी खबर पढ़ें 7 नवंबर को छपरा में शिकारी राय का एनकाउंटर छपरा में 7 नवंबर की सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हत्या के आरोपी शिकारी राय के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ लिया और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस एनकाउंटर से एक दिन पहले उसने एक शख्स की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में SIT टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने शिकारी राय को पकड़ लिया, लेकिन हथियार रिकवर करवाने के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक ASI घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। SSP कुमार आशीष ने बताया, ‘गोली शिकारी राय के बाएं पैर में लगी है। मौके से 2 पिस्टल, 8 जिंदा गोली बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 2 गोलियां चलाई हैं। उसने कबूल किया है कल हुई हत्या में वो शामिल था।’ पूरी खबर पढ़िए 21 नवंबर बेगूसराय में शिवदत्त राय का एनकाउंटर इससे पहले 21 नवंबर की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। इसमें एक कुख्यात घायल हो गया है। उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है। घायल बदमाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय (27) है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश भी बरामद किया है। घायल का इलाज बेगूसराय के सिविल हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है। STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें। बिहार के बेगूसराय में बुधवार की शाम STF और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव के पास हुई है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद SP समेत तमाम पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, STF को इनपुट मिला था कि एरिया कमांडर दयानंद मालाकार उर्फ छोटू उर्फ दमन उर्फ कुलवीर उर्फ आकाश उर्फ सनेश उर्फ योगेन्द्र अपने गांव नोनपुर में मौजूद है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और STF छापेमारी करने पहुंची। पुलिस पहुंची तो नक्सली की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से 20 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। पुलिस की टीम को देखते ही शुरू की फायरिंग पुलिस सूत्रों ने बताया कि दयानंद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसकी सूचना STF को मिली तो वो एक्टिव हो गई। STF की टीम बहियार में दयानंद को घेर लिया गया। लेकिन अपने को घिरता देखकर उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दयानंद पर बेगूसराय, खगड़िया और मुजफ्फरपुर जिलों में हत्या, विस्फोटक अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट सहित संगीन अपराध के 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में एसटीएफ ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था 2020 में STF की टीम ने दयानंद को नोनपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही जेल से छूट गया और फिर से आपराधिक गतिविधि में एक्टिव हो गया था। पुलिस दयानंद की लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मौके पर जांच में जुटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। अभी मृतक नक्सली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा गया है। घटना के बाद बेगूसराय जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी मनीष स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी मनीष ने बताया कि, आज शाम में STF, SOG औप DIU की टीम नोनपुर में अपराधी की घेराबंदी किया। इस दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें नक्सली दयानंद मालाकार (45) की मौत हुई है। दयानंद मालाकार नक्सली सहित कई मामलों में वांटेड था और फरार चल रहा था। इस पर 50000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसओपी का पालन करते हुए कार्रवाई चल रही है। डेढ़ महीने में 5 हाफ एनकाउंटर करीब डेढ़ महीने में बिहार पुलिस का ये पांचवां हाफ एनकाउंटर है। इससे पहले 11 दिसंबर को पटना पुलिस ने बैंक कर्मचारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अपराधी राकेश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। वहीं 2 दिसंबर को छपरा में शराब माफिया, 21 नवंबर को बेगूसराय में कुख्यात शिवदत्त राय और 7 नवंबर को छपरा में कुख्यात शिकारी राय का हाफ एनकाउंटर हुआ था। नई सरकार में हुए एनकाउंटर्स की कहानी बैंक कर्मी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले का हाफ एनकाउंटर ‘पैसे रेडी हुए या नहीं। मेरे पास टाइम नहीं है। 10 दिन का टाइम नहीं दे पाऊंगा। 10 दिन बहुत हो जाएगा। नहीं कर पाएंगे तो आप सोचिएगा। पैसे रेडी मिलने चाहिए। उसके बाद बताता हूं कहां देना है किसे देना है। थोड़ी सी भी गलती की तो अंजाम बुरा होगा। मैं जो कहता हूं वो कर के दिखाता हूं। पैसे का जुगाड़ कीजिए नहीं तो ठोक देंगे।’ 30 नवंबर 2025 को केनरा बैंक के कर्मचारी को फोन पर ये धमकी देने वाले अपराधी को पटना पुलिस ने ठोक दिया। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी राकेश कुमार को दौड़ा कर गोली मारी । गोली पैर में लगी,जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें छपरा में शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर 2 दिसंबर को छपरा में मांझी में पुलिस ने शराब माफिया का हाफ एनकाउंटर किया। शराब माफिया अजय राय पुलिस की गोली से घायल हुआ। वो मांझी इलाके में शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। अजय राय भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी थी। दुर्गा घाट पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया था। एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए… बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर नदी के रास्ते नाव से भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर आ रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा घाट के आसपास घेराबंदी की थी। पूरी खबर पढ़ें 7 नवंबर को छपरा में शिकारी राय का एनकाउंटर छपरा में 7 नवंबर की सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हत्या के आरोपी शिकारी राय के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ लिया और एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस एनकाउंटर से एक दिन पहले उसने एक शख्स की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में SIT टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने शिकारी राय को पकड़ लिया, लेकिन हथियार रिकवर करवाने के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक ASI घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। SSP कुमार आशीष ने बताया, ‘गोली शिकारी राय के बाएं पैर में लगी है। मौके से 2 पिस्टल, 8 जिंदा गोली बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 2 गोलियां चलाई हैं। उसने कबूल किया है कल हुई हत्या में वो शामिल था।’ पूरी खबर पढ़िए 21 नवंबर बेगूसराय में शिवदत्त राय का एनकाउंटर इससे पहले 21 नवंबर की रात बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ। इसमें एक कुख्यात घायल हो गया है। उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है। घायल बदमाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय (27) है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कैश भी बरामद किया है। घायल का इलाज बेगूसराय के सिविल हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में चल रहा है। पुलिस उसकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं बता रही है। STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *