गया पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12 साल से फरार कुख्यात नक्सली छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन दास को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिससे एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हो गई है। छोटू रविदास की गिरफ्तारी डुमरिया थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई। सूचना थी कि कई गंभीर नक्सली मामलों में वांछित छोटू रविदास पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद डुमरिया थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली डुमरिया बाजार से घर लौट रहे एक युवक के अपहरण और जंगल में ले जाकर निर्मम हत्या की घटना में शामिल था। इस वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन दास के खिलाफ बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था और क्षेत्र में दहशत फैलाने की घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है। अवैध हथियारों की बरामदगी हुई दूसरी ओर, गया पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त सर्च अभियान में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया। मैगरा थाना क्षेत्र के भालुहार पहाड़ी जंगली इलाके से नक्सलियों की ओर से छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों की बरामदगी हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं और उन्होंने हथियार छिपा रखे हैं। इस सूचना के आधार पर गया पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। सघन तलाशी अभियान के दौरान एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और तार का एक बंडल बरामद किया गया। गया पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12 साल से फरार कुख्यात नक्सली छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन दास को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिससे एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हो गई है। छोटू रविदास की गिरफ्तारी डुमरिया थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई। सूचना थी कि कई गंभीर नक्सली मामलों में वांछित छोटू रविदास पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद डुमरिया थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली डुमरिया बाजार से घर लौट रहे एक युवक के अपहरण और जंगल में ले जाकर निर्मम हत्या की घटना में शामिल था। इस वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन दास के खिलाफ बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था और क्षेत्र में दहशत फैलाने की घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है। अवैध हथियारों की बरामदगी हुई दूसरी ओर, गया पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त सर्च अभियान में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया। मैगरा थाना क्षेत्र के भालुहार पहाड़ी जंगली इलाके से नक्सलियों की ओर से छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों की बरामदगी हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं और उन्होंने हथियार छिपा रखे हैं। इस सूचना के आधार पर गया पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। सघन तलाशी अभियान के दौरान एक देसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और तार का एक बंडल बरामद किया गया।


