नवादा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पहली गिरफ्तारी वारिसलीगंज थाना अंतर्गत अपसढ़ गांव से 20 फरवरी, 2026 को हुई। यहां से कमलेश कुमार (23 वर्ष, पिता भोला राम) को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, कमलेश बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते दरों पर लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगी करता था। उसके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 20.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61, 66(बी), 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी दूसरी गिरफ्तारी 19 फरवरी, 2026 को वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बाघी गांव से हुई। यहां से कारू कुमार (21 वर्ष, पिता श्रवण राम) को गिरफ्तार किया गया। कारू बजाज फाइनेंस, धनी फाइनेंस और मुद्रा फाइनेंस के नाम पर सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी करता था। उसके पास से भी दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 19.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवादा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पहली गिरफ्तारी वारिसलीगंज थाना अंतर्गत अपसढ़ गांव से 20 फरवरी, 2026 को हुई। यहां से कमलेश कुमार (23 वर्ष, पिता भोला राम) को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, कमलेश बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते दरों पर लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगी करता था। उसके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 20.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61, 66(बी), 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी दूसरी गिरफ्तारी 19 फरवरी, 2026 को वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बाघी गांव से हुई। यहां से कारू कुमार (21 वर्ष, पिता श्रवण राम) को गिरफ्तार किया गया। कारू बजाज फाइनेंस, धनी फाइनेंस और मुद्रा फाइनेंस के नाम पर सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी करता था। उसके पास से भी दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 19.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।