नवादा इंटर परीक्षा, 13 परीक्षार्थी निष्कासित:DM रवि प्रकाश ने पहले दिन केंद्रों का इंस्पेक्शन किया

नवादा इंटर परीक्षा, 13 परीक्षार्थी निष्कासित:DM रवि प्रकाश ने पहले दिन केंद्रों का इंस्पेक्शन किया

नवादा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कदाचार में लिप्त पाए गए 13 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। डीएम रवि प्रकाश ने प्रथम पाली में के.एल.एस. कॉलेज, गंगा रानी कॉलेज और कन्हाई इंटर विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, CCTV निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और कर्मियों को कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुल 17,439 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था प्रथम पाली में कुल 17,439 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 17,255 उपस्थित रहे और 214 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में 13 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। वहीं, दूसरी पाली में 1,339 विद्यार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 1,317 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए और 52 अनुपस्थित रहे। सभी 13 परीक्षार्थियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किया निष्कासित निरीक्षण के दौरान के.एल.एस. कॉलेज से पांच परीक्षार्थी (छोटू कुमार, अंकुश कुमार, रविंद्र कुमार, योगेश्वर कुमार, शुभम कुमार), गंगा रानी कॉलेज से 5 (आदित्य राज, निखिल कुमार, नितीश कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार) और कन्हाई इंटर विद्यालय से तीन (काजल कुमारी, शिबू कुमारी, आरती कुमारी) कदाचार करते पकड़े गए। इन सभी 13 परीक्षार्थियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, के.एल.एस. कॉलेज के 04, गंगा रानी कॉलेज के 04 और कन्हाई इंटर विद्यालय के 02 वीक्षकों पर फ्रिस्किंग में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया है। द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से मिली जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित की जा रही है। नवादा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कदाचार में लिप्त पाए गए 13 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। डीएम रवि प्रकाश ने प्रथम पाली में के.एल.एस. कॉलेज, गंगा रानी कॉलेज और कन्हाई इंटर विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, CCTV निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और कर्मियों को कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुल 17,439 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था प्रथम पाली में कुल 17,439 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 17,255 उपस्थित रहे और 214 अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में 13 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। वहीं, दूसरी पाली में 1,339 विद्यार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 1,317 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए और 52 अनुपस्थित रहे। सभी 13 परीक्षार्थियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किया निष्कासित निरीक्षण के दौरान के.एल.एस. कॉलेज से पांच परीक्षार्थी (छोटू कुमार, अंकुश कुमार, रविंद्र कुमार, योगेश्वर कुमार, शुभम कुमार), गंगा रानी कॉलेज से 5 (आदित्य राज, निखिल कुमार, नितीश कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार) और कन्हाई इंटर विद्यालय से तीन (काजल कुमारी, शिबू कुमारी, आरती कुमारी) कदाचार करते पकड़े गए। इन सभी 13 परीक्षार्थियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, के.एल.एस. कॉलेज के 04, गंगा रानी कॉलेज के 04 और कन्हाई इंटर विद्यालय के 02 वीक्षकों पर फ्रिस्किंग में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया है। द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से मिली जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *