नवादा डीएम ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा की:विकास योजनाओं-परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा किए

नवादा डीएम ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा की:विकास योजनाओं-परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा किए

नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुल निर्माण, सड़क निर्माण, लघु सिंचाई और ग्रामीण कार्य विभाग की प्रगति का जायजा लिया गया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल नालंदा ने एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 से सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान गोविंदपुर–दर्शन नाला पथ और एनएच-20 से गोपालपुर मोड़ होते हुए कुलना तक पथ निर्माण कार्य में प्रगति बताई गई। समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि लेघा-कझिया-नाद-कुलना पथ और नवादा स्टेशन रोड से गोसाईबीघा, जहाना, सुपौल पथ, ये दोनों योजनाएं निविदा प्रक्रिया के बाद तकनीकी मूल्यांकन के चरण में हैं। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि कोशडीह पईन सिंचाई योजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने अंतिम छोर पर अतिक्रमण की समस्या को दूर करते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, अन्य सिंचाई योजनाओं और चेक डैम निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रजौली ने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड में पीएमजीएसवाई योजना के तहत चोरडीहा से नावाडीह और खखंदुआ से अवनैया पथ निर्माण योजनाओं के लिए प्रतिपूरक वनीकरण हेतु आवश्यक भूमि अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इन परियोजनाओं के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएचईडी, नवादा को मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार पानी टैंकर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुल निर्माण, सड़क निर्माण, लघु सिंचाई और ग्रामीण कार्य विभाग की प्रगति का जायजा लिया गया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल नालंदा ने एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 से सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान गोविंदपुर–दर्शन नाला पथ और एनएच-20 से गोपालपुर मोड़ होते हुए कुलना तक पथ निर्माण कार्य में प्रगति बताई गई। समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि लेघा-कझिया-नाद-कुलना पथ और नवादा स्टेशन रोड से गोसाईबीघा, जहाना, सुपौल पथ, ये दोनों योजनाएं निविदा प्रक्रिया के बाद तकनीकी मूल्यांकन के चरण में हैं। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि कोशडीह पईन सिंचाई योजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने अंतिम छोर पर अतिक्रमण की समस्या को दूर करते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, अन्य सिंचाई योजनाओं और चेक डैम निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रजौली ने बताया कि गोविंदपुर प्रखंड में पीएमजीएसवाई योजना के तहत चोरडीहा से नावाडीह और खखंदुआ से अवनैया पथ निर्माण योजनाओं के लिए प्रतिपूरक वनीकरण हेतु आवश्यक भूमि अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इन परियोजनाओं के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएचईडी, नवादा को मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार पानी टैंकर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *