‘नौसैनिक दामाद गद्दार नहीं, सजिश का शिकार’:आगरा में ससुरालवाले बोले- शादी से पहले छानबीन की थी, जासूस नहीं हो सकता

‘नौसैनिक दामाद गद्दार नहीं, सजिश का शिकार’:आगरा में ससुरालवाले बोले- शादी से पहले छानबीन की थी, जासूस नहीं हो सकता

‘शादी से पहले हमने आदर्श के बारे में पूरी छानबीन की थी। कहीं से भी कोई गलत बात पता नहीं चली। सोचा था, लड़के का परिवार भी अच्छा है। खेती है, लड़का नेवी में अफसर है तो हमारी बच्ची खुश रहेगी। हमने बड़ी धूमधाम से शादी की। करीब 20 लाख रुपए खर्च किए। बेटी भी खुश थी। दामाद बहुत सीधा है, वह देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। दामाद किसी साजिश का शिकार हुआ है।’ यह कहना है, आदर्श कुमार उर्फ लकी की ससुरालवालों का, जिसे आगरा से यूपी ATS ने अरेस्ट किया है। 22 दिन पहले 19 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। आगरा के कागारौल चीतपुर गांव का रहने वाला आदर्श भारतीय नौसेना में था। आदर्श पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी की। ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजीं। कोर्ट में पेश करके आदर्श को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दैनिक भास्कर ने आदर्श की पत्नी के परिवारवालों से बात की…पढ़िए। पत्नी के घरवाले बोले- लड़का बहुत सीधा है
एक रिश्तेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शादी से पहले हमने आदर्श के बारे में पूरी छानबीन की थी। परिचितों ने ये रिश्ता बताया था। कहीं से भी कोई गलत बात पता नहीं चली थी। हमने सोचा था कि लड़के का परिवार भी अच्छा है। हमने बड़ी धूमधाम से शादी की। करीब 20 लाख रुपए खर्च किए। बेटी भी खुश थी। आगे पढ़ना चाहती थी। दामाद आदर्श ने भी उसे आगे पढ़ाई कराने का वादा किया था। अब दामाद पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगने पर हम सब बहुत परेशान हैं। समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करें? बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। दामाद आदर्श बहुत सीधा है। उसे फंसाया गया है। दुबई नहीं मनाली घूमने गए थे बेटी-दामाद आदर्श की पत्नी के घरवालों ने बताया- शादी के बाद बेटी-दामाद दुबई नहीं गए थे। आदर्श अपनी पत्नी, साले और उसकी पत्नी के साथ मनाली गया था। 4 दिन में सभी लोग वापस आ गए थे। बेटी ने वहां से फोटो भी भेजे थे। हम लोग आदर्श से मिलने लखनऊ जा रहे हैं। जेल में मिलकर उससे बात करेंगे। उससे सच्चाई जानेंगे। 9 मार्च को ATSआई, चाय पी और दामाद को ले गए पत्नी के घरवालों ने बताया कि हमें बता चला है कि 9 मार्च को एटीएस के लोग कागारौल चीतपुर गांव पहुंचे थे। आदर्श के बारे में पूछा। अच्छी तरह से घर में बैठे रहे। सभी ने चाय-नाश्ता किया। इसके बाद वो आदर्श को पूछताछ करने के लिए लखनऊ ले जाने की बात कहकर साथ ले गए थे। इसके बाद मीडिया के जरिए पता चला कि बेटे पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा है। घरवालों ने बताया कि आदर्श के पिता बलवीर ने जेल में उससे मुलाकात की है। आदर्श ने अपने पिता को बताया कि 2024 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक लड़की से बात हुई थी। अप्रैल- 2024 में लड़की ने शॉपिंग के लिए उससे 3 हजार रुपए मांगे थे। आदर्श ने 3 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। जिस अकाउंट में रुपए गए थे, वो किसी राम सिंह के नाम पर था। आदर्श के वालों का कहना है कि दामाद देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। वो किसी साजिश का शिकार हुआ है। आदर्श के गांव में भी सभी हैरान दैनिक भास्कर की टीम आदर्श के गांव चीतपुर भी गई। यहां सन्नाटा पसरा था। पड़ोसियों ने आदर्श के पाकिस्तानी एजेंट होने की जानकारी पर हैरानी जताई। बताया कि आदर्श 7 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ था। 19 फरवरी को उसकी शादी हाथरस के विशावर की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी समारोह आदर्श के गांव कागारौल के सूरज गार्डन में हुआ था। आसपास के लोगों से बात करके पता चला कि आदर्श के पिता बलवीर तीन भाई हैं। सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। बलवीर शराब की दुकान पर काम करते हैं। आदर्श के पिता बलवीर कहा- मेरे बेटे को फंसाया गया है। मेरा बच्चा सही है। मेरा बेटा कुल्लू मनाली जरूर घूमने गया था, लेकिन दुबई नहीं गया। झूठी अफवाह उड़ाई जा रही। उसे फंसाया जा रहा। मेरा बेटा निर्दोष है। केरल में तैनात था आदर्श न आदर्श कुमार उर्फ लकी की तैनाती कोच्चि (केरल) में दक्षिणी नेवल कमांड में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। ATS ने लकी को उसके गांव से पकड़कर पूछताछ की। इसमें पुष्टि हुई कि उसने बेहद संवेदनशील सूचनाएं शेयर कीं। ATS सूत्रों के अनुसार- 3 साल पहले आदर्श कुमार की इंस्टाग्राम पर आशी नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। ये आईडी ISI के हैंडलर की थी। जिसने आशी नाम से आईडी बनाकर आदर्श को फंसाया था। दोनों के बीच बात बढ़ी तो नंबर शेयर हुए। फिर लगातार बातचीत होने लगी। आशी ने व्हाट्सएप पर देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स मंगा ली। इसके एवज में आदर्श के बैंक खाते में रुपए भेजे गए। ATS ने डेढ़ साल पहले कुछ लोगों ने उठाया था। पूछताछ में उन लोगों ने आदर्श कुमार का नाम लिया था। तब से ATS आदर्श पर नजर रखे थी। रवींद्र की तरह हनीट्रैप का शिकार हुआ? पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI अक्सर हनीट्रैप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर उनसे जासूसी कराती रही है। करीब एक साल पहले आगरा के रवींद्र कुमार को एटीएस ने इसी तरह के जासूसी मामले में गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि रवींद्र फेसबुक पर नेहा शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया था। रवींद्र कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय जानकारियां उस महिला को भेज रहा था, जो कथित तौर पर आईएसआई के लिए काम कर रही थी। जांच में ड्रोन तकनीक, गगनयान प्रोजेक्ट और स्क्रीनिंग कमेटी से जुड़ा एक गोपनीय पत्र भी सामने आया था। ————————- ये खबर भी पढ़ें… नौसैनिक ने हनीट्रैप में पाकिस्तान भेजी युद्धपोतों की डिटेल्स, आगरा में आदर्श के खाते में आए थे पैसे आगरा से यूपी ATS ने आदर्श कुमार उर्फ लकी को अरेस्ट किया है। आदर्श भारतीय नौसेना में था। आदर्श पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। उसने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल्स भेजी हैं। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *