जिमखाना में ‘नवरात्र डांडिया उत्सव’ मनाया

जालंधर | जिमखाना लेडीज क्लब द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर क्लब के ‘कार्ड्स रूम” में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की जॉइंट वाइस प्रेसिडेंट बाजवा के कुशल मार्गदर्शन और आनरेरी सेक्रेटरी सुरुचि कक्कड़ व उनकी टीम की देखरेख में कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ईशू जोशी उपस्थित हुए। सीनियर मेंबर प्रोमिला चोपड़ा ने तंबोला गेम स्पॉन्सर की। इस मौके एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी नीना चौहान, जॉइंट एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी वंदना कालिया, फूड सेक्रेटरी नीलम ठाकुर, जॉइंट फूड सेक्रेटरी ललिता गुप्ता उपस्थित रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *