तरन-तारन में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह की हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने AAP को निशाने पर लिया है, वहीं पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने भी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा कि नशे के खिलाफ पहल तो ठीक है, लेकिन 90 फीसदी दोषी आम आदमी पार्टी में ही हैं। उन्होंने कहा कि AAP पंजाब टीम को स्कैन करें तो कई दोषी पकड़े जाएंगे। केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने खेमकरण के कलसियां कलां गांव के सरपंच परमजीत सिंह को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को एनसीबी ने आरोपी सरपंच को अजनाला कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया।
नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बनी कमेटी का प्रधान था सरपंच जानकारी के अनुसार, सरपंच परमजीत सिंह से पूछताछ में हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोप है कि सरपंच परमजीत सिंह स्वयं एक हेरोइन तस्करी गिरोह चला रहा था। एनसीबी ने घर पर छापा मारकर 18 किलोग्राम की हेरोइन बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 90 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि सरपंच आम आदमी पार्टी में जुड़े होने के साथ ही नशा विरुद्ध अभियान के तहत बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का प्रधान भी। उसके पास इतनी भारी मात्रा में नशा पकड़े जाने से राजनीति हलकों में चर्चा है। इसके साथ ही उसके नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने का भी दावा किया जा रहा है। जानिए, सीएम मान को क्या दी नवजोत कौर ने सलाह डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “आपकी ‘नशा मुक्त पंजाब’ पहल बहुत महान है, जबकि आपके अपने सरपंच और विधायक इस ड्रग व्यापार में शामिल हैं। मुझे यह मत बताइए कि आपकी इंटेलिजेंस इतनी कमजोर है कि आप असली दोषियों की पहचान नहीं कर सकते। मैं आपको एक शानदार विचार दे सकती हूँ, बस अपनी ‘AAP पंजाब’ टीम को स्कैन कर लीजिए।


