कलश यात्रा के साथ नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ शुरू, उमड़े श्रद्धालु

कलश यात्रा के साथ नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ शुरू, उमड़े श्रद्धालु

मेदिनीनगर| सुदना श्रीतुलसी मानस मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के 11 वें अधिवेशन को लेकर सुदना देवी मंडप ट्रस्ट समिति द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि मेयर पद की भावी प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को कलश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है। लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा जेलहाता चौक, बस स्टैंड, छह मुहान होते हुए कोयल नदी के शिवाला घाट पहुंचा। आचार्य पंडित मिथिलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा कराया। मुख्य यजमान अभय सिन्हा व रंजुला सिन्हा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कलश में जल उठाया। इसके बाद जयघोष करते हुए श्रद्धालु वापस मंदिर पहुंचे। आयोजन समिति के संरक्षक अभिमन्यु ओझा व अध्यक्ष रामाकांत पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी से पूजा अनुष्ठान एवं भागवत कथा शुरू होगी। प्रयागराज के चक्र सुदर्शनपुरी स्थित शक्ति पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद जगतगुरू रामानुचार्य श्रीश्री 1008 स्वामी श्रीहरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। भास्कर न्यूज | पाटन पाटन के गंगतुआ में आयोजित नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के 31वें अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने फीता काटकर एवं कलश प्रदान कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौके पर जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने कहा कि “मैं स्वयं को केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का बेटा मानकर कार्य करता हूं। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और क्षेत्र में शांति का वातावरण स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह और विश्वास का ही परिणाम है कि उन्हें प्रत्येक वर्ष इस नवाह्न परायण यज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने 31 वर्षों से लगातार यज्ञ आयोजन कराने वाली समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय पांडेय, सुशील पांडेय, विक्रमा पांडेय, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कामता प्रसाद सिंह, ओम पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, राजकुमार ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *