शेखपुरा में स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. तनवीर आलम, नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सचित कुमार और वर्तमान प्राचार्य विनय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, प्राचार्य विनय कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस प्रदर्शनी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रभावित किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया विज्ञान विषय में प्रथम स्थान आर्या, नंदिनी और शिवानी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अनिशा पटेल, प्रिया और प्रेम निधि रहे, जबकि मनीष, विनय और मुकुल आनंद को तृतीय स्थान मिला। गणित विषय में प्रिया, रिया, लाडली, रानी और खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया लक्ष्मी और श्रुति रानी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि साहेब शरण प्रसाद और राजा कुमार चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेक्नोलॉजी एवं इंजीनियरिंग श्रेणी में अंकित रंजन, सर्वेश कुमार, आदित्य कुमार और सत्यम राज प्रथम रहे। तेजश त्रियार, आयुष्मान आयु और संजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य राज, राजन और हिमांश कुमार को तृतीय घोषित किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन दिया विज्ञान से जुड़े शिक्षक रंजन कुमार, संजय कुमार, अर्चना कुमारी, कादंबरी और गणित के शिक्षक ममता कुमारी, कौशल्या कुमारी, चंद आलम तथा स्वयं प्राचार्य ने भी छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरीय शिक्षक रंजन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने दिया। संचिता, खुशबू राज और मनीष सहित अन्य छात्रों ने डॉ. सी.वी. रमन और रमन प्रभाव पर भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभागियों के मॉडल्स का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और उनकी सराहना की। निर्णायक मंडल में आर.डी. कॉलेज के डॉ. अंजनी कुमार और विशिष्ट अतिथि सचित कुमार शामिल थे। विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, नोबेल पुरस्कार और रमन प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह जानकारी विद्यालय के पीजीटी अंग्रेजी सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी। शेखपुरा में स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. तनवीर आलम, नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सचित कुमार और वर्तमान प्राचार्य विनय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, प्राचार्य विनय कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस प्रदर्शनी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रभावित किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया विज्ञान विषय में प्रथम स्थान आर्या, नंदिनी और शिवानी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अनिशा पटेल, प्रिया और प्रेम निधि रहे, जबकि मनीष, विनय और मुकुल आनंद को तृतीय स्थान मिला। गणित विषय में प्रिया, रिया, लाडली, रानी और खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया लक्ष्मी और श्रुति रानी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि साहेब शरण प्रसाद और राजा कुमार चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेक्नोलॉजी एवं इंजीनियरिंग श्रेणी में अंकित रंजन, सर्वेश कुमार, आदित्य कुमार और सत्यम राज प्रथम रहे। तेजश त्रियार, आयुष्मान आयु और संजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य राज, राजन और हिमांश कुमार को तृतीय घोषित किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन दिया विज्ञान से जुड़े शिक्षक रंजन कुमार, संजय कुमार, अर्चना कुमारी, कादंबरी और गणित के शिक्षक ममता कुमारी, कौशल्या कुमारी, चंद आलम तथा स्वयं प्राचार्य ने भी छात्रों को मॉडल तैयार करने में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरीय शिक्षक रंजन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने दिया। संचिता, खुशबू राज और मनीष सहित अन्य छात्रों ने डॉ. सी.वी. रमन और रमन प्रभाव पर भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभागियों के मॉडल्स का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और उनकी सराहना की। निर्णायक मंडल में आर.डी. कॉलेज के डॉ. अंजनी कुमार और विशिष्ट अतिथि सचित कुमार शामिल थे। विशिष्ट अतिथि ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, नोबेल पुरस्कार और रमन प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह जानकारी विद्यालय के पीजीटी अंग्रेजी सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।


