अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि यादव, ब्राह्मण, ठाकुर, कुर्मी, गुर्जर, जाट, जनजातीय होने से हम सब हिंदू हैं। एक हो गए तो 114 करोड़ हो जाएंगे। बंट गए गए तो पांच करोड़ में सिमट जाएंगे। बंटे तो कट जाओगे। एक हो गए तो बच जाओगे। इसी संदेश के लिए मैं खंडवा आया हूं।
बच्चों को संस्कार देना परिवार की जिम्मेदारी
किशोर कुमार सभागार में हिंदू साथी सम्मेलन के बाद अंतरराष्ट्रीय परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष तोगड़िया ने पत्रकारों चर्चा की। लव जेहाद के सवाल पर उन्होंने कहा बेटियों को मोनालिसा बचने से बचाने की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी परिवार की है। स्कूल, कॉलेज और समाज में बहन-बेटियों को सिखाना चाहिए। बेटियों को बताएं कि हमारा कौन हैं कौन हमारे नहीं है। किससे मिलना है किससे नहीं मिलना चाहिए।
हिंदू हेल्पलाइन से रोगमुक्त रहने की ट्रेनिंग देंगे
तोगड़िया ने कहा कि भारत के एक करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ना। उनको देश में कहीं भी मदद चाहिए। इसके लिए हिंदू हेल्पलाइन की व्यवस्था है। वर्ष में सभी परिवारों की एक बार मुफ्त में जांच करना, रोग मिलने पर मुफ्त में प्राइवेट डॉक्टर देंगे। रोगमुक्त रहने की ट्रेनिंग देंगे। गांव और शहर में हर सप्ताह सामूहिक हनुमान चालीसा चल रहा है। जहां हनुमान चालीसा चल रहा है। उसी स्थल पर 200 से 300 को जोड़कर। सेवाएं दे रहे हैं।
मतभेद, विचार भेद लोकतंत्र में चलता रहता है
पत्रकारों से चर्चा के दौरान सुब्रह्मण्यम स्वामी के द्वारा पीएम और गृहमंत्री पर कमेंट के मामले में तोगडिय़ा ने कहा, मैं व्यक्तिगत जीवन पर कुछ नहीं कहूंगा। दोनों देश की जनता का कल्याण कर रहे हैं। मतभेद और विचार भेद लोकतंत्र में चलते रहते हैं। इनके कारण भाई थोड़ी मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि अच्छा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि 370 धारा हट गई। राममंदिर बन गया। आगे अभी और होना बाकी है।


