23–24 मार्च को भोपाल में नेशनल कराते चैंपियनशिप, अंडर-21 व सीनियर टीम घोषित

23–24 मार्च को भोपाल में नेशनल कराते चैंपियनशिप, अंडर-21 व सीनियर टीम घोषित

ग्वालियर. एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में Karate Association of India द्वारा आयोजित अंडर-21 एवं सीनियर ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप 2026 (महिला/पुरुष) 23 व 24 मार्च को एलएनसीटी, कोलार रोड में होगी। राष्ट्रीय मुकाबले से पहले मध्यप्रदेश टीम की राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा 1 मार्च को एकेएएमपी मुख्यालय, मार्शल आर्ट्स गुरुकुल, दानिश कुंज (कोलार रोड) में संपन्न हुई।

ग्वालियर जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिकरवार के अनुसार चयन प्रक्रिया शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन और सचिव सेंसई पारितोष शर्मा के तकनीकी निर्देशन में हुई, जबकि संचालन सेंसई संतोष राठौर ने किया।

चयनित खिलाड़ी (कुमिते/काता):

  • अंडर-21 पुरुष कुमिते: धीरुव चौरसिया, कुलदीप परमार, प्रथम कोंडला, सौरभ शर्मा, अभय राज शर्मा, अश्वजीत राणा, तकदीर राज।
  • सीनियर पुरुष: देवेश सिनोरिया, जतिन चौहान, अभिषेक सिंह, अरशद खान, अरबाज, हर्ष चौहान, दीपेश सोनी।
  • महिला वर्ग: खुशी परमार, दीपशिखा आर्य, अन्नपूर्णा झा, नेहा वर्मा, गीता दास, श्रुति शर्मा।
  • व्यक्तिगत काता: पुरुष—अरकाम खान; महिला—अन्नपूर्णा झा (U-21), नेहा वर्मा (सीनियर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *