जीएनडीयू खेल विज्ञान विभाग को राष्ट्रीय सम्मान

जीएनडीयू खेल विज्ञान विभाग को राष्ट्रीय सम्मान

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के म्यास जीएनडीयू खेल विज्ञान एवं चिकित्सा विभाग को देश का प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ खेल विज्ञान आधारित पाठ्यक्रम संस्थान पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान सीएसआरआई नई दिल्ली द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान दिया गया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. कर्मजीत सिंह ने इसे यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की अत्याधुनिक शोध प्रयोगशालाएं, उन्नत खेल पुनर्वास सुविधाएं तथा राष्ट्रीय खेल संस्थानों के साथ मजबूत सहयोग इस उपलब्धि के प्रमुख आधार हैं। यह पुरस्कार औपचारिक रूप से म्यास-जीएनडीयू खेल विज्ञान एवं चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमरिंदर सिंह ने प्राप्त किया। पुरस्कार प्रदान करने वालों में दिल्ली हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अनिश दयाल भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के पूर्व सचिव अजीत कुमार शरण, भारतीय ओलंपिक संघ एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा तथा सीएसआरआई के अध्यक्ष कर्नल राजपाल सिंह शामिल थे। डॉ. अमरिंदर सिंह ने बताया कि विभाग ने हमेशा वैज्ञानिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया है। संकाय सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *