खैरथल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यशाला:जैविक खेती और मोटे अनाज के बारे में बताया, मिट्टी परीक्षण की दी सलाह

खैरथल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यशाला:जैविक खेती और मोटे अनाज के बारे में बताया, मिट्टी परीक्षण की दी सलाह

खैरथल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटा अनाज) विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रामहेत सिंह यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक किशनगढ़बास मुख्य अतिथि रहे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने अध्यक्षता की। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने जिले के किसानों को जैविक खेती और जहरमुक्त खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर खेती करने की सलाह दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) विजय सिंह ने प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डाला, जबकि उपनिदेशक उद्यान गोपाल मीणा ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के.के. पाठक ने फसलों के कीट एवं रोगों पर मार्गदर्शन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, गूंता बानसूर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने मिलेट्स, मृदा स्वास्थ्य और मृदा परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. राजेंद्र कुमार बसवाल ने जैविक उर्वरकों की जानकारी दी, और सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) पवन यादव ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। मोनिका कुमारी, संजू चौधरी और चंचल गुप्ता सहित वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों ने किसानों का पंजीकरण किया। कार्यशाला में अशोक डाटा, मनीष शर्मा और विश्वास यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जिले के लगभग 150 प्रगतिशील किसानों ने इस आयोजन में शिरकत की। मंच संचालन सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमार ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *