राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 28 से

उज्जैन | इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था की 17वीं सीनियर मेंस-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप इंदौर में 28-29 मार्च होगी। यह प्रतियोगिता देशभर के शरीर साधकों का वार्षिक बड़ा मंच है, जिसमें 400 से अधिक खिलाड़ी संगीत की धुन पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। राज्य इकाई के चेयरमैन प्रेमसिंह यादव व शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके के अनुसार प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर ए और बी टीम बनाई है। टीम ए में जेताराम नायक, उदय सिंह चौहान, युवराज वर्मा, राकेश लोधी, सौरभ देवनाथ, राहुल नरवरिया, शोएब मोहम्मद, अक्षय यादव, मुस्ताक मंसूरी, बनवारी गुर्जर, निर्मल कुमार और कमलेश चांगल को शामिल किया गया है। टीम बी में मेघ शाम धुरी, विष्णु कर्वे, विशाल सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोद रघुवंशी, आवेश चौधरी, प्रदीप ठाकुर, विवेक रघुवंशी, हाशिम अली, शैलेंद्र शुक्ला और अनमोल तिवारी चयनित किए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *