देवास में आयोजित 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नर्मदापुरम जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी आरवी सराठे ने जीत का परचम लहराया है। आरवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से नर्मदापुरम जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। तकनीक और आत्मविश्वास से हराया प्रतिद्वंद्वियों को आरवी के पिता और पत्रकार आशुतोष सराठे ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान आरवी ने कड़े मुकाबलों का सामना किया। उन्होंने अपनी बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। आरवी की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अनुशासन ने ही उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। बधाइयों का तांता, जिले को मिली नई पहचान गोल्ड मेडल जीतने पर आरवी को परिजनों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। आरवी सराठे की इस उपलब्धि ने नर्मदापुरम जिले को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है। देखिए तस्वीरें…


