इटावा में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने नरेंद्र जाटव को जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की सहमति भी मिली है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। नरेंद्र जाटव की नियुक्ति मुख्य जोन प्रभारी कानपुर मंडल और की सहमति से की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। लंबे अनुभव और सक्रियता का मिला इनाम नरेंद्र जाटव लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और नगर कोषाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उनकी निष्ठा, मेहनत और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प जिलाध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र जाटव कचहरी चौराहा स्थित बुद्ध विहार पहुंचे, जहां उन्होंने की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के विचारों पर चलने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जताया भरोसा इस मौके पर जितेंद्र बौद्ध, इमरान अहमद, अजीत सिंह सरदारनी, अमित अंबेडकर, डॉ. सुरजन सिंह, शीलू दोहरे, संजय शाक्य, गुड्डू मिश्रा, स्नातक वाल्मीकि, राघवेंद्र अवस्थी, रंजीत सिंह, चंद्रभान दोहरे, अमर पाल शोला, नागेंद्र सिंह जाटव और रविंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नरेंद्र जाटव को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई। मायावती ने जताया भरोसा ने नरेंद्र जाटव पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


